Meerut Samajwadi Party District President spoke against own leader संघर्ष करने वाले अलग हैं और टिकट मांगने वाले अलग, अपने ही नेताओं के खिलाफ ये क्या बोल गए सपा नेता?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

संघर्ष करने वाले अलग हैं और टिकट मांगने वाले अलग, अपने ही नेताओं के खिलाफ ये क्या बोल गए सपा नेता?

मेरठ में सपा जिला कार्यालय की समीक्षा बैठक से नदारद रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उनके बिगडे बोल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वहीं, इसे लेकर पार्टी में चर्चाएं हो रही हैं।

Wed, 28 May 2025 10:53 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share
संघर्ष करने वाले अलग हैं और टिकट मांगने वाले अलग, अपने ही नेताओं के खिलाफ ये क्या बोल गए सपा नेता?

यूपी के मेरठ के जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में बुधवार को समीक्षा बैठक से नदारद रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लेकर सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व मंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि की मौजूदगी में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उनके बिगडे बोल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसे लेकर पार्टी में चर्चाएं हो रही हैं।

समीक्षा बैठक में सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने हस्तिनापुर, सरधना, सिवालखास समेत अन्य विधानसभा सीटों से टिकट के दावेदारों के नाम लेते हुए बैठक में नहीं आने पर सवाल उठाया और कहा कि कुछ लोग अक्सर बैठकों से गायब रहते हैं। चुनाव में टिकट के लिए सिर्फ दिल्ली-लखनऊ की राजनीति करते हैं। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने ऐसे नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। टिप्पणी करते समय सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी को पार्टी कार्यालय प्रभारी निरंजन सिंह ने रोकने का भी प्रयास किया। लेकिन सपा जिलाध्यक्ष नहीं माने और कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत जिले में संगठन मजबूत है। सच्चे और अच्छे कार्यकर्ताओं की बदौलत ही 2027 में सपा का परचम लहराएगा और सूबे में सपा की सरकार बनेगी। कहा कि सड़कों पर संघर्ष करने वाले समाजवादी अलग हैं और टिकट मांगने वाले अलग।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मासूम बहनों की हत्या के दोषियों को मौत की सजा, SC/ST कोर्ट का बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:रिजल्ट लेने गई छात्रा से शिक्षक ने की छेड़खानी, हंगामे के बाद स्कूल सील

सपा के पीडीए कार्यक्रम में जमकर हुई नोकझोंक

इससे पहले मंगलवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा खतौली की बूथ, सेक्टर प्रभारियों और संगठन की समीक्षा बैठक सैनी नगर स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिला जिलाध्यक्ष के संबोधन न कराने पर सपा के वरिष्ठ नेता श्यामलाल बच्ची सैनी व जिलाध्यक्ष की जमकर कहासुनी व नोकझोंक हुई।

दरअसल, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा संविधान विरोधी कार्य, महंगाई, बेरोजगारी, छात्र उत्पीड़न, किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल बच्ची सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा की पूंजीवादी सरकार को उखाड़ कर समाजवादी विचारधारा के लोगों को आगे किया जाए। मंच पर संबोधन के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी के संबोधन न कराए जाने पर श्यामलाल बच्ची सैनी और जिया चौधरी की मंच पर ही जमकर नोंक-झोंक हुई। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया, जिसको लेकर कार्यक्रम में काफी देर तक हंगामा रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी और संचालन विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने किया

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।