reservation will now be implemented at school level in up s junior aided recruitment teacher headmaster revised proposal यूपी की जूनियर एडेड भर्ती में अब स्कूल स्तर पर लागू होगा आरक्षण, बेसिक ने भेजा संशोधित प्रस्ताव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी की जूनियर एडेड भर्ती में अब स्कूल स्तर पर लागू होगा आरक्षण, बेसिक ने भेजा संशोधित प्रस्ताव

शिक्षा निदेशालय के अफसरों ने पहले जिलास्तर पर आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन अब स्कूल स्तर पर आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया गया है। स्कूल को इकाई मानते हुए जो आरक्षण लागू होगा उसमें यदि किसी स्कूल में 5 पद हैं तो 3 पद अनारक्षित होगा। 1-1 पद ओबीसी और एससी के लिए आरक्षित किया जाएगा।

Tue, 27 May 2025 05:23 AMAjay Singh मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share
यूपी की जूनियर एडेड भर्ती में अब स्कूल स्तर पर लागू होगा आरक्षण, बेसिक ने भेजा संशोधित प्रस्ताव

सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती के लिए आरक्षण अब स्कूल स्तर पर लागू किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय के अफसरों ने पहले जिलास्तर पर आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन विधिक राय लेने के बाद सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती की तरह ही स्कूल स्तर पर आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने अब शासन को संशोधित प्रस्ताव भेजा है। भर्ती का शासनादेश जल्द जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्कूल को इकाई मानते हुए जो आरक्षण लागू होगा उसमें यदि किसी स्कूल में पांच पद हैं तो तीन पद अनारक्षित होगा और एक-एक पद ओबीसी व एससी के आरक्षित किया जाएगा। उदाहरण के लिए किसी स्कूल में शिक्षकों के पांच पद स्वीकृत हैं और उसके सापेक्ष तीन अनारक्षित वर्ग के शिक्षक कार्यरत हैं तो रिक्त दो पदों में से एक पर ओबीसी और एक पर एससी अभ्यर्थी की नियुक्ति होगी। प्रधानाध्यापक के पद पर आरक्षण लागू नहीं होगा। सफल अभ्यर्थियों से राज्य स्तर पर आवेदन लिए जाएंगे और उसके बाद जिलों को सूची भेजकर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पिछले तीन साल से किस स्तर पर आरक्षण लागू करें, इसे लेकर असमंजस की स्थिति थी। भर्ती फंसी होने के कारण कई स्कूलों में ताला बंद होने की नौबत बन गई है क्योंकि वहां शिक्षक ही नहीं बचे हैं। भर्ती के लिए 17 अक्तूबर 2021 को लिखित परीक्षा थी। कुछ अभ्यर्थियों ने कम अंक मिलने की शिकायत करते हुए याचिकाएं कर दी थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में अफसरों पर मधुमक्खियों का हमला, विशेष सचिव-CDO-ADM समेत कई घायल

हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने 12 अप्रैल 2022 को एक समिति का गठन करते हुए आपत्तियों की जांच कराई। 571 शिकायतों के मिलान में 132 शिकायतें सही पाई गई थीं। इस पर पुनर्मूल्यांकन करते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने छह सितंबर 2022 को संशोधित परिणाम जारी किया था।

एई भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए 7358 सफल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के 609 पदों पर भर्ती के लिए 20 अप्रैल को आयोजित सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा-2024 का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। भर्ती के लिए कुल 78798 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से कुल 31639 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर सामान्य/विशेष चयन की 609 रिक्तियों के सापेक्ष कुल 7358 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। सचिव अशोक कुमार के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के क्रम में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम एवं मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने आदि के संबंध में अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक/कटऑफ आदि की सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की बेवसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के इस जू में बर्ड फ्लू कैसे फैला? वायरस का नया पैटर्न; होगी जिनोम सीक्वेंसिंग

शिक्षक भर्ती में सफल हुए थे 42066 अभ्यर्थी

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित 271071 अभ्यर्थियों में से 42066, जबकि प्रधानाध्यापकों की भर्ती के लिए 14,931 अभ्यर्थियों में से 1544 को सफल घोषित किया गया था। कुछ अभ्यर्थियों ने संशोधित परिणाम को भी चुनौती दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने 15 फरवरी 2024 को सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कराने के आदेश दिए थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।