accident in maharajganj bolero of girl students going for examination overturned death injured महराजगंज में एक्‍सीडेंट: परीक्षा देने जा रहीं छात्राओं की बोलेरो पलटी, 3 की मौत; 11 घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महराजगंज में एक्‍सीडेंट: परीक्षा देने जा रहीं छात्राओं की बोलेरो पलटी, 3 की मौत; 11 घायल

  • इस हादसे में बोलेरो में सवार 3 छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 11 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ये छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा देने सेंटर पर जा रही थीं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना से चीख-पुकार मच गई।

Tue, 4 March 2025 09:02 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
महराजगंज में एक्‍सीडेंट: परीक्षा देने जा रहीं छात्राओं की बोलेरो पलटी, 3 की मौत; 11 घायल

Accident in Maharajganj: यूपी के महराजगंज के धानी-फरेंदा हाईवे पर स्थित सिकंदराजीतपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह पहिया फटने से बोलेरो कई बार लुढ़कते हुए पलट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 11 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ये छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा देने सेंटर पर जा रही थीं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना से चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास होकर अस्पताल पहुंचना शुरू कर दिए।

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा, विशुनपुर, करमहा बुजुर्ग, करमहा गांव की छात्राएं यूपी बोर्ड हाई स्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा देने बोलेरो से महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज धानी बाजार केंद्र पर सुबह की पाली में आ रही थी। सिंदरजीतपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे बोलेरो का पहिया फट गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस शहर में 40 हजार नए मकानों पर लगेगा टैक्‍स, अप्रैल में मिल सकता है बिल

इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर कई बार लुढ़कते हुए दूर जाकर पलट गई। इस घटना में चांदनी पटेल, गायत्री गौड़, प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य छात्राएं घायल हो गई। धानी सीएचसी से घायल छात्राओं में छह की हालत गंभीर देख उन्हें सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहां है TCS मैनेजर मानव शर्मा की पत्‍नी निकिता? सुसाइड वीडियो देखते ही ये किया

क्‍या बोली पुलिस

धानी के चौकी प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। चालक की हालत भी गंभीर है। बोलेरो में चालक के अलावा 14 छात्राएं सवार थीं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।