बिना नई परम्परा के मनाए मुहर्रम का त्योहार : सीओ
Mau News - - अराजक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, होगी कार्रवाई बिना नई परम्परा के मनाए का त्योहार : सीओबिना नई परम्परा के मनाए का त्योहार : सीओबिना नई परम्प

घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में गुरुवार को आगामी मुहर्रम के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी डॉ.जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी हाल में नई परम्परा कायम नही करेंगे। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की कमेंट या पोस्ट नहीं करेंगें। यदि पर्व को सकुशल सम्पन्न करने में कोई बाधा डालता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा। ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। क्षेत्राधिकारी डा.जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घोसी में 80 स्थानों पर ताजियेदार ताजिया रखकर अपना त्यौहार मनायेंगे। मोहर्रम का जुलूस एवं ताजिया पूर्व से निर्धारित रास्ते से ही निकाली जायेगा।
इसके साथ ही नगर पंचायत घोसी को साफ-सफाई कराने के लिए निर्देशित किया गया। बिजली विभाग को समुचित मात्रा में बिजली आपूर्ति करने को कहा। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह के समक्ष असगर इमाम एवं दुरूल हसन ने बड़ागांव अंडर पास के पास रास्ते एवं जल निकासी के साथ ही हाई वोल्टेज के लटकते तार की समस्या को उठाया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय, अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार, खुर्शीद अहमद, जमानत अब्बास उर्फ भोलू, शेख एहतेशाम, नेसार अहमद , बुद्धन अंसारी, विमलेश कुमार उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन