mathura ipl betting racket bjp leader arrested cash laptop recovered up news आईपीएल में सट्टेबाजी करते भाजपा नेता समेत छह गिरफ्तार, कैश के साथ चेकबुक भी बरामद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आईपीएल में सट्टेबाजी करते भाजपा नेता समेत छह गिरफ्तार, कैश के साथ चेकबुक भी बरामद

मथुरा में पुलिस और एसओजी ने आईपीएल सट्टा लगाते हुए भाजपा नेता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से सवा लाख से अधिक कैश, 11 मोबाइल और सट्टा डायरी के साथ ही चेकबुक बरामद हुई है।

Fri, 10 April 2026 08:29 AMYogesh Yadav मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद
share
आईपीएल में सट्टेबाजी करते भाजपा नेता समेत छह गिरफ्तार, कैश के साथ चेकबुक भी बरामद

यूपी के मथुरा में थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शिवधाम कॉलोनी, औरंगाबाद स्थित मकान से छापेमारी करते हुए आईपीएल की सट्टेबाजी करने वाले छह युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें एक भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 11 मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर, कैल्कुलेटर, एक्सटेंशन बोर्ड, तीन नोटबुक (सट्टा डायरी), दो पैन, चेकबुक के अलावा एक लाख 63 हजार 530 रुपये नकद बरामद किये हैं।

पिछले कुछ समय से शहर में आईपीएल की बुकी चलाकर सट्टेबाजी करने वालों की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। एसएसपी श्लोक कुमार ने आईपीएल की सट्टेबाजी करने वालों की धरपकड़ को क्राइम ब्रांच टीम को लगाया था। बुधवार रात करीब पौने 12 बजे को सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना सदर बाजार टीम ने शिवधाम कॉलोनी औरंगाबाद स्थित लक्की सैनी के घर पर छापेमारी करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में कारोबारी के साथ ‘धुरंधर’ जैसी साजिश! खून में मिला खतरनाक जहर, केस दर्ज

पुलिस की छापेमारी से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इन युवकों के पास से 11 मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर, कैल्कुलेटर, एक्सटैंशन बोर्ड, तीन नोटबुक (सट्टा डायरी), दो पैन, चैकबुक के अलावा एक लाख 63 हजार 530 रुपये नकदी बरामद की।

भाजपा नेता समेत इन्हें किया गया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान आदिल निवासी मस्जिद के पीछे, जाटव मोहल्ला, औरंगाबाद, सदर बाजार, रिजवान निवासी प्राइमरी स्कूल के पीछे, जाटव मोहल्ला, औरंगाबाद, सदर बाजार, किशोर निवासी पीआर हॉस्पिटल के पीछे, मां अन्नपूर्णा धाम कॉलोनी, गोविन्दनगर, मुकेश निवासी रेजीमेंटल बाजार, सदर बाजार, बांकेबिहारी निवासी आढ़त बाजार, सदर बाजार और बॉबी निवासी गांव तिवारी गढ़ी पलिया, बसई मोहम्मदपुरा, फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर चालान किया। इनमें बांके बिहारी भाजपा सदर मंडल का उपाध्यक्ष है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारिश से अप्रैल में जनवरी-फरवरी जैसा अहसास, इन जिलों में 11 से 13 डिग्री पर पारा
ये भी पढ़ें:बांकेबिहारी में व्यवस्थाएं और चाक-चौबंद होंगी, प्रसाद व ई-रिक्शा संचालन पर एक्शन

इस संबंध में भाजपा के महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। गौरतलब है कि भाजपा की मंडल कार्यकारिणी का गठन कुछ दिनों पूर्व ही हुआ है। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष के आईपीएल सट्टे में पकड़े जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार, एसओजी प्रभारी संदीप कुमार, उप निरीक्षक नितिन शर्मा, साकिब अंसारी, कुशलपाल सिंह, हैड कांस्टेबल सदर मनोज कुमार,मौ. अकरम, हेड कांस्टेबल एसओजी अजय कुमार, कांस्टेबल एसओजी संदीप कुमार,अंकित नागर, सुबोध कुमार, मुकेश कुमार शामिल रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।