Mata Prasad Pandey house arrest in Lucknow ahead of Noida visit SP delegation want to meet workers नोएडा बॉर्डर पर रोके गए माता प्रसाद पांडेय, मजदूरों से मिलने जा रहा था सपा डेलीगेशन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नोएडा बॉर्डर पर रोके गए माता प्रसाद पांडेय, मजदूरों से मिलने जा रहा था सपा डेलीगेशन

नोएडा में सैलरी को लेकर हुए बवाल के बाद मजदूरों से मिलने जा रहे यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को नोएडा बॉर्डर पर रोका गया है। सपा डेलीगेशन मजदूरों से मिलने जा रहा था। माता प्रसाद ने कहा कि पुलिस का तो काम ही रोकना है, हम तो मजदूरों से मिलने आए थे।

Fri, 17 April 2026 11:21 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
नोएडा बॉर्डर पर रोके गए माता प्रसाद पांडेय, मजदूरों से मिलने जा रहा था सपा डेलीगेशन

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को नोएडा बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया है। वे नोएडा में सैलरी को लेकर हुए बवाल के बाद मजदूरों से मिलने जा रहे थे। माता प्रसाद सपा डेलीगेशन का नेतृत्व कर रहे थे, और श्रमिकों से मिलने जा रहे थे। लेकिन इससे पहले नोएडा बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे पहले शुक्रवार को उनके आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया था। लेकिन वे चकमा देकर लखनऊ से निकल गए थे। वृंदावन योजना सेक्टर-11 स्थित उनके आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था, ताकि वे कहीं बाहर न जा सकें। लेकिन वे इस बीच निकल चुके थे।

विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश- माता प्रसाद पांडेय

इस बीच माता प्रसाद पांडेय ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “अगर योगी आदित्यनाथ डरते हैं तो पुलिस को आगे कर देते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। सपा नेता ने यह भी कहा कि वे मजदूरों और आम जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें नजरबंद ही क्यों न कर दिया जाए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

मजदूरों से मिलने जा रहा था सपा डेलीगेशन

आपको बता दें नोएडा के इंडस्ट्रियल बेल्ट में मज़दूरों के विरोध प्रदर्शन शुरू होने के कुछ दिनों बाद राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी का 10 सदस्यों वाला एक प्रतिनिधिमंडल आज मज़दूरों से मिलने नोएडा आने वाला था। इसका नेतृत्व यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय कर रहे हैं। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देशों पर सपा नेता आज नोएडा पहुंचने वाले थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा बवाल का पाकिस्तान कनेक्शन, योगी के मंत्री बोले- जांच में जुटी एंजेसियां
ये भी पढ़ें:नोएडा बवाल: यूपी में अलर्ट, संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों से होगी वसूली

सपा के प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन?

डेलीगेशन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, सपा जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, सपा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, सपा विधायक अतुल प्रधान, पंकज कुमार मलिक और पूर्व एमएलसी शशांक यादव सपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

नोएडा बवाल के पीछे पाकिस्तान का हाथ- पुलिस

नोएडा में 13 अप्रैल को श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान उपद्रव के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का खुलासा हुआ है। नोएडा पुलिस ने गुरुवार को दावा किया कि पाकिस्तान से संचालित सोशल मीडिया हैंडल के जरिये श्रमिकों को भड़काया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सोशल मीडिया मंच एक्स की ओर से मिली जानकारी के बाद यह तथ्य सामने आया कि कुछ फर्जी अकाउंट पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी को नहीं संभाल पा रहे तो छोड़ दें कुर्सी, अखिलेश का सीएम योगी पर तंज

श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान अनुषि तिवारी और मीर इलियास नाम से बने दो एक्स हैंडल से कई भ्रामक,भड़काऊ पोस्ट किए गए। इनमें नोएडा में मौतों और हिंसा की गलत सूचनाएं फैलाई गईं, जिससे प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।