Manager son commits suicide in his own school blames girlfriend in suicide note मेरी मौत का कारण...प्रबंधक के बेटे ने अपने ही स्कूल में फांसी लगाकर जान दी, प्रेमिका को ठहराया जिम्मेदार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेरी मौत का कारण...प्रबंधक के बेटे ने अपने ही स्कूल में फांसी लगाकर जान दी, प्रेमिका को ठहराया जिम्मेदार

गोरखपुर में प्रबंधक के बेटे ने अपने ही कॉलेज के एक कमरे में खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसके मोबाइल स्टेटस पर दो पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें युवक ने खुदकुशी के लिए प्रेमिका और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया है।

Mon, 11 May 2026 05:33 AMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, गोरखपुर
share
मेरी मौत का कारण...प्रबंधक के बेटे ने अपने ही स्कूल में फांसी लगाकर जान दी, प्रेमिका को ठहराया जिम्मेदार

UP News: यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चौरी चौरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में प्रबंधक के बेटे व शिक्षक ने अपने ही कॉलेज के एक कमरे में खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह जब नहीं उठा तब भाई जागाने पहुंचे, दरवाजा बंद मिला, तोड़कर अंदर गए तो फंदे से लटकती लाश मिली। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस को उसके मोबाइल स्टेटस पर दो पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें युवक ने खुदकुशी के लिए प्रेमिका और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

इब्राहिमपुर के रहने वाले दिनेश सिंह गांव के पूर्व प्रधान रहे हैं। उनकी पत्नी के नाम से इंटर कालेज है। दिनेश सिंह कॉलेज के प्रबंधक हैं जबकि उनका पुत्र धीरज सिंह (30) कॉलेज में शिक्षक था। रोजाना की तरह भोजन करने के बाद वह अपने विद्यालय में बने एक कमरे में सोने चला गया था। रविवार की सुबह बगल के कमरे में सो रहे उसके भाई जगाने पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किए तो धीरज सिंह का शव पंखे की कुंडी से रस्सी के सहारे लटका मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक धीरज अविवाहित था और चार भाइयों में सबसे बड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी समारोह में चिकन ने कराया बवाल, एक युवक की मौत, छह घायल

मोबाइल स्टेटस पर मिला दो पन्ने का सुसाइड नोट

पुलिस ने कमरे से धीरज का मोबाइल फोन कब्जे में लिया जिसमें स्टेटस पर दो पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में धीरज ने मौत के लिए प्रेमिका और उसके परिवार को जिम्मेदार बताया। सुसाइड नोट में प्रेमिका के पिता और उसकी मौसी के बेटे पर जानमाल की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। साथ ही युवती पर धोखा देने की बात भी लिखी है। सुसाइड नोट के मुताबिक प्रेमिका से शादी कराने की बात उसके परिवार ने की थी। लेकिन बाद में धोखा दिया। सुसाइड नोट से ब्लैकमेल करने का भी अंदाजा लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चचेरे भाई ने 12 साल के मासूम की गला रेतकर की हत्या, बेड के नीचे छिपाया शव

प्रेमिका को स्कूल में दी थी नौकरी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस युवती से उसका प्रेम संबंध चल रहा था वह कालेज में ही नौकरी करती थी। लड़की के परिवार वालों ने शादी का भरोसा दिया था लेकिन उसकी शादी कहीं और कर दी। खुदकुशी और सुसाइड नोट के बाद पुलिस अब उस युवती से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। वहीं इस मामले में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि चौरी चौरा इलाके में एक युवक ने खुदकुशी कर ली है। उसके मोबाइल में मिले सुसाइड नोट के आधार पर उसने मौत के लिए एक युवती और उसके परिवारीजनों को जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदमाशों ने भाजयुमो नेता को मारी गोली, लखनऊ में देर रात फायरिंग से हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।