man went at his married girlfriend s home with petrol burning he died woman is in critical condition शादीशुदा प्रेमिका के घर प्रेमी का तांडव, पेट्रोल छिड़क लगाई आग, खुद जिंदा जला; महिला की हालत गंभीर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादीशुदा प्रेमिका के घर प्रेमी का तांडव, पेट्रोल छिड़क लगाई आग, खुद जिंदा जला; महिला की हालत गंभीर

26 वर्षीय युवक एक हार्डवेयर कारखाने में नौकरी करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात कारखाना मालिक की पत्नी से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं। दोनों के संबंधों की भनक कारखाना मालिक को भी लग गई। उसने दो साल पहले युवक को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद भी दोनों का मिलना-जुलना चलता रहा।

Tue, 24 Feb 2026 06:31 PMAjay Singh संवाददाता, अलीगढ़
share
शादीशुदा प्रेमिका के घर प्रेमी का तांडव, पेट्रोल छिड़क लगाई आग, खुद जिंदा जला; महिला की हालत गंभीर

यूपी के अलीगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमानगेट में शादीशुदा प्रेमिका के घर की तीसरी मंजिल पर पेट्रोल छिड़ककर प्रेमी ने आग लगा दी। जिसमें जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान प्रेमी युवक की मौत हो गई जबकि गंभीर हालत में महिला को दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, हड़्डी गोदाम क्षेत्र के रहने वाले 26 वर्षीय युवक तुर्कमान गेट क्षेत्र के एक हार्डवेयर कारखाने में नौकरी करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात कारखाना मालिक की पत्नी से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं। दोनों के संबंधों की भनक कारखाना मालिक को भी लग गई। इस पर उसने दो साल पहले युवक को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद भी दोनों का मिलना-जुलना चलता रहा। सोमवार शाम घर से करीब 50 मीटर दूर मस्जिद में कारखाना मालिक नमाज पढ़ने गया था। उसके दोनों बेटे घर के बाहर खेल रहे थे। पत्नी तीसरी मंजिल पर बर्तन साफ कर रही थी। तभी युवक हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर घर में घुस गया। उसने अंदर से मैनगेट बंद कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मायके से ससुराल लौट रही महिला से रेप, चिल्लाई तो गला दबाकर मार डाला

इस दौरान तक किसी का ध्यान उस पर नहीं गया था। लेकिन कुछ देर बाद ही घर से चीख पुकार की आवाजें आने लगीं। थोड़े ही समय में आग की लपटें उठती देखीं। घर की तीसरी मंजिल पर दो लोगों को आग में जलता देख पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो मेनगेट अंदर से बंद था। दोनों को बचाने का कोई और उपाय नहीं सूझा तो कुछ लोग पड़ोस की छत से घर के अंदर घुस गए। इसी दौरान महिला का पति भी घर आ गया। वह यह सब देखकर हैरान रह गया।

जैसे-तैसे दोनों को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। इलाज के दौरान मंगलवार तड़के करीब पांच बजे युवक की मौत हो गई। जबकि गंभीर हालत में महिला को दिल्ली रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, मृत युवक के परिजनों ने ऑनर किलिंग का आरोप लगाया है। वे घटना की गहनता से जांच की मांग कर रहे हैं। इस घटना की इलाके में काफी चर्चा है। हर कोई घटना को लेकर हैरान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दवा से बेसुध हो जाती थी महिला, फिर नौकर करता था रेप; एक दिन ऐसे खुल गई पोल

क्या बोली पुलिस

अलीगढ़ के एएसपी मयंक पाठक ने कहा कि युवक और महिला झुलसे हुए मिले थे। युवक की मौत हो गई। महिला का इलाज चल रहा है। सीसीटीवी में युवक घर के अंदर हाथ में बोतल लेकर जाते दिखाई दे रहा है। दोनों पहले से एक दूसरे के परिचित थे। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।