man has been bitten by a snake for the 40th time caught over 600 snakes in 20 years 40वीं बार सर्पदंश का शिकार हुआ ये शख्स, 20 साल में 600 से अधिक सांप पकड़ने का है रिकॉर्ड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

40वीं बार सर्पदंश का शिकार हुआ ये शख्स, 20 साल में 600 से अधिक सांप पकड़ने का है रिकॉर्ड

देवरिया में सांप पकड़ने का काम करने वाले प्रेमचंद्र को रविवार को कोबरा ने 40वीं बार डंस लिया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सर्प को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया। वह 20 साल में 600 से अधिक सांप पकड़ चुके हैं।

Sun, 19 Oct 2025 06:55 PMPawan Kumar Sharma निज संवाददाता, देवरिया
share
40वीं बार सर्पदंश का शिकार हुआ ये शख्स, 20 साल में 600 से अधिक सांप पकड़ने का है रिकॉर्ड

यूपी के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स को 40वीं बार सांप डंंस चुके हैं। और 600 से अधिक सांप पकड़ने का रिकॉर्ड भी है। दरअसल, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भगुआ के पासवान टोले में सर्प पकड़ने के लिए गए प्रेमचद्र को रविवार को कोबरा सर्प ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

प्रेमचंद्र को पहली बार नहीं, बल्कि 40वीं बार सर्प ने डंसा है। उधर, सर्प के डंसने के बावजूद वह सर्प को पकड़ कर डिब्बा में बंद करने से पीछे नहीं हटे। मेडिकल कालेज में सर्प को भी लोग लेकर पहुंचे तो कोबरा सर्प को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

भगुआ के पासवान टोले के रहने वाले रामभजन पासवान के घर में कोबरा सर्प दिखा तो पकड़ने के लिए गौरीबाजार के सिरजम के रहने वाले प्रेमचंद्र को बुलाया गया। वह मौके पर पहुंचे और बांस की सीढ़ी पकड़कर छत से नीचे उतर रहे थे कि तभी कोबरा ने पलटकर उनके हाथ की उंगली पर डस लिया। सर्प के डंसलने के बाद भी वह पीछे नहीं हटे और कोबरा को पकड़ते हुए प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिए। सर्प पकड़ने के बाद उनकी तबीयत कुछ बिगड़ने लगी तो उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवरिया के बाल गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की तोड़कर भागे तीन किशोर

20 सा से सर्प पकड़ने का करते हैं कार्य

प्रेमचंद्र 20 वर्ष से सर्प पकड़ने का कार्य करते हैं। वह देवरिया जिले के अलावा गोरखपुर-बस्ती मंडल के साथ ही बिहार में भी सर्प पकड़ने के लिए जाते हैं। अभी तक वह 600 से अधिक सर्प पकड़ चुके हैं। उनका कहना है कि वह शुरू से ही सर्प पकड़ने का कार्य करते हैं। सर्प को पकड़ने के बाद उन्हें जंगल में छोड़ देते हैं। उन्हे 40 बार सर्प डंस चुके हैं। 2024 में उन्हें जहरीला सर्प ने डंस लिया था। उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, उन्हें एक चिकित्सक ने मृत भी घोषित कर दिया, हालांकि कुछ ही देर में वह होश में आ गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।