Man arrested for running ganja business along with two wives and three sons दो बीवियां, तीन बेटे...पूरा परिवार के साथ मिलकर पति चला रहा था गांजे का धंधा, पुलिस ने सभी को धर दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दो बीवियां, तीन बेटे...पूरा परिवार के साथ मिलकर पति चला रहा था गांजे का धंधा, पुलिस ने सभी को धर दबोचा

अलीगढ़ में एक शख्स दो बीवी और तीन बेटों के साथ मिलकर गांजा तस्करी का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ओडिशा से गांजा लाकर यहां तस्करी करते थे। इनके पास से 39 किलो गांजा बरामद हुआ है।

Sun, 10 May 2026 11:57 AMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share
दो बीवियां, तीन बेटे...पूरा परिवार के साथ मिलकर पति चला रहा था गांजे का धंधा, पुलिस ने सभी को धर दबोचा

UP News: यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स दो बीवी और तीन बेटों के साथ मिलकर गांजा तस्करी का कारोबार चला रहा था। क्वार्सी थाना पुलिस ने शनिवार को इस गिरोह का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित ओडिशा से गांजा लाकर यहां तस्करी करते थे। इनके पास से 39 किलो गांजा व एक लाख पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं। एसएसपी नीरज जादौन ने बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

एसपी सिटी आदित्य बंसल ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ व नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात नगला पटवारी क्षेत्र के शहंशाहबाद इलाके से फायरिंग की आवाज आई। नगला पटवारी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी का पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बाद में सीओ तृतीय सर्वम सिंह के नेतृत्व में थाना क्वार्सी प्रभारी इंस्पेक्टर एसपी सिंह की टीम ने उसे घेरा तो वह घर में घुस गया। वहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसका नाम शहंशाहबाद निवासी आफताब उर्फ कप्तान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी समारोह में चिकन ने कराया बवाल, एक युवक की मौत, छह घायल

उसके घर में तलाशी ली गई तो 39 किलोग्राम अवैध गांजा व गांजा की बिक्री के 1.05 लाख रुपये, तमंचे, कारतूस, पुड़िया पैक करने की खाली पॉलीथिन 300 ग्राम, दो स्टेपलर, पिन की डिब्बी बरामद किए गए हैं। आफताब अपनी पहली पत्नी शहरीन व दूसरी पत्नी गुड़िया के अलावा गुड़िया के बेटों नबील, अब्दुल्ला व बिलाल के साथ गांजा तस्करी कर रहा था। ये लोग पुड़िया बनाकर लोगों को गांजा बेचते थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदमाशों ने भाजयुमो नेता को मारी गोली, लखनऊ में देर रात फायरिंग से हड़कंप

इस तरह बिक्री करते थे आरोपी

पूछताछ में पता चला कि ओडिशा में कंटेनर में गांजा लाया जाता है। इसमें से आधा माल आफताब ले लेता है। उसे वह अपनी पहली पत्नी के घर पर रखता है। वहां से हर दूसरे दिन एक-दो किलो माल को दूसरी पत्नी के घर में ले जाता है। वहां 10-10 ग्राम की पुड़िया बनाई जाती है। इसी घर में काउंटर लगा रखा था, जहां से बिक्री की जाती है। आफताब पर चार मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह नबील पर सात, अब्दुल्ला पर तीन व गुड़िया पर सात मुकदमे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की पत्नी, बीच सड़क पर डंडों से पीटा

10 किलो गांजे के साथ दस हजार का इनामिया गिरफ्तार

उधर, लखीमपुर खीरी के थाना फरधान पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10.135 किलोग्राम अवैध चिप्पड़ गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त एक बुलेट बरामद की है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात क्षेत्र के कालाडूण्ड स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक तिवारी पुत्र कन्हैयालाल तिवारी निवासी आनंद नगर सलेमपुर थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी तथा शिवा उर्फ प्रियांशु अवस्थी पुत्र शैलेन्द्र कुमार अवस्थी निवासी चैनपुरवा मजरा अजयपुर थाना तम्बौर जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। विवेक तिवारी रिश्ते में शिव का मौसी भी है l पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से काले रंग की बुलेट भी बरामद की, जिसका उपयोग गांजा परिवहन में किया जा रहा था। वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।