Mamta Kulkarni told how suddenly Mahamandaleshwar Pandits of Kashi Vishwanath disappeared and काशी विश्वनाथ के पंडित गायब हो गए और... ममता कुलकर्णी ने खोला अचानक महामंडलेश्वर बनने का रहस्य, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

काशी विश्वनाथ के पंडित गायब हो गए और... ममता कुलकर्णी ने खोला अचानक महामंडलेश्वर बनने का रहस्य

ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया शुरू होने से दो घंटे पहले तक किसी को इस बारे में कोई भनक नहीं थी। यहां तक कि खुद ममता ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि वह काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या की यात्रा पर जाने के बाद महाकुंभ आएंगी और 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर स्नान करेंगी।

Fri, 24 Jan 2025 10:44 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
काशी विश्वनाथ के पंडित गायब हो गए और... ममता कुलकर्णी ने खोला अचानक महामंडलेश्वर बनने का रहस्य

महाकुंभ में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बन गईं। किन्नर अखाड़े के आर्चाय लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता का पट्टाभिषेक कर महामंडलेश्वर बनाया। पट्टाभिषेक की प्रक्रिया शुरू होने से दो घंटे पहले तक किसी को इस बारे में कोई भनक नहीं थी। यहां तक कि खुद ममता कुलकर्णी ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि वह काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या की यात्रा पर जाने के बाद महाकुंभ आएंगी और 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर स्नान करेंगी। फिर ऐसा क्या हुआ कि उनका प्रोग्राम बदल गया और वह काशी नहीं गईं। प्रयागराज में रुकीं तो अपना ही पिंड दान करके महामंडलेश्वर बन गईं? महामंडलेश्वर बनने के बाद मीडिया से बातचीत में ममता ने इस रहस्य का खुलासा किया।

ममता ने कहा कि कल तक तो यही सोच रही थी कि यहां आऊंगी और स्नान करूंगी। इसके बाद उसी तरह से यहां से चली जाऊंगी जैसे 12 साल पहले आई थी और चली गई थी। वही भी महाकुंभ था और आज भी पूर्ण कुंभ है। कहा कि आज मैंने अपनी यात्रा काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए तय की थी। लेकिन उनके जो महापंडित हैं जिनसे मेरी बातचीत हुई थी। आज वह पंडित जी गायब हो गए। वह अचानक कैसे गायब हो गए, मैं यह समझ नहीं पा रही हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरि, किन्नर अखाड़े में पट्टाभिषेक
ये भी पढ़ें:मां काली ने आदेश दिया और… ममता कुलकर्णी ने बताया क्यों बन रहीं महामंडलेश्वर

ममता ने कहा कि मैं काशी विश्वनाथ मंदिर के पंडित के गायब होने के बारे में सोच ही रही थी कि सुबह-सुबह जगतगुरु महेंद्र आनंद गिरी महाराज, इंद्रा भारती महाराज और एक अनुयायी मेरे सामने ब्रह्मा, विष्णु, महेश के रूप में आ गए। इसके बाद मुझे आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी के पास लेकर गए। मैं इनके पास जाकर इसी तरह बैठी थी, जैसे अभी बैठी हूं। तभी आदि शक्ति ने मेरे अंतर्मन ने बोला, आज शुक्रवार है। पूछा, किस बात का तुम्हें इंतजार है। तुमने जो 23 साल तक तप किया, ध्यान किया, उसका सर्टिफेकेट तो बनता ही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में वायरल IIT बाबा ने बदला रूप, क्लीन सेव हुए, बताया- क्यों फैसला, VIDEO
ये भी पढ़ें:IIT बाबा की कहानी, इंजीनियरिंग-फोटोग्राफी में मन नहीं रमा तो बन गए संत

ममता ने कहा कि आध्यात्म में तीन रास्ते होते हैं। वामपंथी, दक्षिण पंथी और मध्यम पंथी। किन्नर अखाड़ा मध्यम पंथी मार्ग वाला है। यहां मुझे बंधकर नहीं रहना होगा। यहां पर पूरी स्वतंत्रता है। इससे बेहतर कोई रास्ता नहीं हो सकता है। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं अब इनकी संस्था और सनातन के लिए जो हो सकेगा करूंगी। अभी मानव कल्याण के लिए भ्रमण करूंगी। जहां से भी कुछ कमाई करुंगी, इनकी संस्था में समर्पित करूंगी।

एक दिन पहले ममता ने क्या कहा था

एक दिन पहले ही ममता कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था कि महाकुंभ जा रही हूं। वहां 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान करूंगी। इसके साथ ही अगले दस दिनों का प्लान बताते हुए कहा था कि पहले कल काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या में रामलला का दर्शन करने जाउंगी। ममता ने यह भी कहा कि लंबे समय तक तपस्या के कारण माता-पिता की मृत्यु पर मैं नहीं जा पाई थी। ऐसे में उनका पितृ तर्पण भी करूंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।