actress Mamta Kulkarni told why she became Mahamandaleshwar of Kinnar Akhara Mother Kali ordered मां काली ने आदेश दिया और… अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने बताया क्यों बन रहीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मां काली ने आदेश दिया और… अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने बताया क्यों बन रहीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को महाकुंभ में संगम स्नान और पिंड दान के बाद किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने की घोषणा शुक्रवार की सुबह ही की थी।

Fri, 24 Jan 2025 08:55 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
मां काली ने आदेश दिया और… अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने बताया क्यों बन रहीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को महाकुंभ में संगम स्नान और पिंड दान के बाद किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने की घोषणा शुक्रवार की सुबह ही की थी। इसके साथ ही ममता कुलकर्णी अब यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी। ममता एक दिन पहले ही महाकुंभ पहुंची थीं। पट्टाभिषेक से पहले ममता संगम स्नान और पिंड दान किया। स्नान के बाद यह भी साफ किया कि वह क्यों महामंडलेश्वर बन रही हैं। उन्होंने अपने महामंडलेश्वर बनने को मां काली का आदेश बताया।

ममता ने कहा कि सन 2000 के बाद से ही मैंने तपस्या शुरू कर दी थी। मैंने आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी को अपना पट्टागुरु चुना। कल मुझे महामंडलेश्वर बनाने के बारे में पूछा गया था। आज शुक्रवार यानी महाकाली का दिन है।आज सुबह ही मां काली ने आदेश दिया कि मुझे लक्ष्मी नारायण जी को आचार्य चुनना है। वह साक्षात अर्धनारिश्वर के स्वरूप हैं। एक अर्धनारिश्वर के हाथों पट्टाभिषेक से बड़ी क्या उपाधी हो सकती है। ममता ने कहा कि महामंडलेश्वर के लिए मेरी परीक्षा ली गई। 23 साल में मैंने क्या ध्यान और साधन किया, इस बारे में काफी सवाल किए गए। जो-जो पूछा गया, मैंने सबकुछ बताया। इसके बाद मुझे यह उपाधि मिल रही है। हर तरह की परीक्षा के बाद मैं पास हुई हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरि, किन्नर अखाड़े में पट्टाभिषेक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में वायरल IIT बाबा ने बदला रूप, क्लीन सेव हुए, बताया- क्यों फैसला, VIDEO

ममता के महामंडलेश्वर की दीक्षा लेने पर कुछ साधु संतों के नाराज होने की बात पर कहा कि बहुत से मेरे फैंस भी नाराज होंगे। वह चाहते होंगे कि मैं बालीवुड में दोबारा आऊंगी। लेकिन नहीं आ रही हूं। महाकाल की इच्छा, मां काली की इच्छा के बिना कुछ नहीं होता है। इनके आगे किसी का कुछ नहीं चलता है। यही परमबह्म हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आज बनेंगी महामंडलेश्वर, यह होगा नया नाम

इस अवसर पर मौजूद किन्नर अखाड़े की साध्वी ने कहा कि हम लोगों से अब नई महामंडलेश्वर के रूप में ममता जी जुड़ चुकी हैं। कहा कि हमारे यहां पुरुष महिला सभी को सम्मान मिलता है। हम लोग हर धर्म के लोगों को अखाड़े से जोड़ रहे हैं। हम लोग मानते हैं कि हर इंसान में ब्रह्म हैं। उसका कोई भी व्यवसाय हो, इससे हमको मतलब नहीं होता है। इसलिए ही हमने ममता को महामंडलेश्वर घोषित किया है। ममता के पुराने इतिहास और अंडरवर्ल्ड से जुड़ाव पर कहा कि वह सब अफवाह थी। ममता हिन्दुस्तान की नागरिक हैं और सनातन के प्रचार के लिए जुड़ी हैं। अन्य बातें केवल अफवाह ही हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।