मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं जान दे रही हूं…सगाई के 7 दिन बाद रेलवे टेक्नीशियन ने कर ली आत्महत्या
मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं जान देने जा रही हूं। डायरी में चंद शब्दों का सुसाइड नोट लिखकर रेलवे की टेक्नीशियन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छुट्टी से वापस आई रूम पार्टनर के दरवाजा खटखटाने पर जब कोई आवाज नहीं आई तो उसने परिजनों व पुलिस को सूचना दी।

Kanpur Suicide News: यूपी के कानपुर में रेलवे टेक्नीशियन के पद पर तैनात बिहार की रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी एक सप्ताह पहले ही सगाई हुई थी। आत्महत्या से पहले युवती ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने लिखा, मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं जान देने जा रही हूं। छुट्टी से वापस आई रूम पार्टनर के दरवाजा खटखटाने पर जब कोई आवाज नहीं आई तो उसने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा तो कमरे में दुपट्टे के फंदे से युवती का शव झूलता मिला।
फॉरेंसिक टीम को साक्ष्यों को संकलन के दौरान एक डायरी में सुसाइड नोट मिला। हालांकि, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। युवती की एक सप्ताह पहले ही सगाई हुई थी। मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाली 28 वर्षीय नेहा कुमारी वर्ष-2020 में रेलवे टेक्नीशियन पद पर नियुक्ति हुई थी। वर्तमान में उसकी तैनाती फजलगंज वर्कशॉप में थी। पिता उमेश कुमार झारखंड स्थित एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। आगरा मेट्रो में काम करने वाले बड़े भाई चंदन ने बताया कि नेहा वर्कशॉप में कार्यरत सोनल के साथ गोविंद नगर दस ब्लॉक में रहती थी।
दुपट्टे का फंदा बनाकर की आत्महत्या
23 फरवरी को छुट्टी लेकर नेहा होली का त्योहार मनाने घर गई थी। इसके बाद गुरुवार को ही लौटने के बाद उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। उसी शाम रूम पार्टनर सोनल पहुंची, दरवाजा खटखटाने जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा जैसे ही तोड़ा तो कमरे में नेहा का शव लटक रहा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कर सुसाइड नोट को कब्जे में लिया। गोविंद नगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। कमरे से रखी एक डायरी में सुसाइड नोट मिला है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
बहन ने सुसाइड कर लिया, विश्वास नहीं हो रहा
नेहा के सुसाइड की जानकारी पर आगरा से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बड़े भाई चंदन रोते-बिलखते सिर्फ एक ही बात कह रहे थे, मेरी बहन ने सुसाइड कर लिया है, बिल्कुल विश्वास नहीं हो रहा है। घर से तो खुशी-खुशी निकली थी, फिर ऐसी कौन सी बात हो गई कि उसी दिन जान दे दी। वहीं साथी कर्मचारी भी उसके स्वभाव की तारीफ करते नजर आए।
नेहा का मोबाइल खोल सकता है आत्महत्या का राज
रिश्तेदारों ने बताया कि 26 फरवरी को नेहा की इंगेजमेंट हुई थी। छह दिन बाद में रूम पर पहुंची, फिर ऐसी कौन सी बात हो गई कि उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल पर किसी से वाद-विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया हो। इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस ने नेहा का मोबाइल कब्जे में लिया है। लॉक खोल व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल समेत अन्य डाटा खंगाल पुलिस आत्महत्या का कारण जानने की कोशिश करेगी।




साइन इन