चंद सालों में फर्श से अर्श पर पहुंचा, अब पत्नी संग फरार, धर्मांतरण केस में मार्ट सील कर ढूंढ रही पुलिस
मॉल में काम करने वाली एक युवती ने मालिक उस्मान गनी, उसकी पत्नी और साले गौहर अली के खिलाफ धर्मांतरण समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया था। इसके बाद से ही लगातार नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। मॉल के मैनेजर द्वारा पूरे परिवार के साथ धर्मांतरण कर लेने की बात सामने आने के बाद पुलिस की सख्ती और बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश के देवरिया में उस्मान नाम का एक शख्स चंद सालों में फर्श से अर्श तक पहुंच गया। उसके मॉल में काम करने वाली एक युवती द्वारा धर्मांतरण का केस दर्ज कराए जाने के बाद वह पत्नी संग फरार हो गया है। पुलिस ने उसके मार्ट को सीट कर नोटिस चस्पा कर दिया है। मॉल और मार्ट में काम करने वाले छह कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों जगह अब ताला लटक रहा है और पुलिस का पहरा है। उस्मान और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारी जल्द ही सरगना को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रहे हैं।
शहर के रामलीला मैदान स्थित मॉल में काम करने वाली एक युवती ने मालिक उस्मान गनी, उसकी पत्नी और साले गौहर अली के खिलाफ धर्मांतरण समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। इसके बाद से ही लगातार नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। मॉल के मैनेजर द्वारा पूरे परिवार के साथ धर्मांतरण कर लेने की बात सामने आने के बाद पुलिस की सख्ती और बढ़ गई है। शनिवार की रात पुलिस ने मॉल में काम करने वाले छह कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ करने के साथ ही उनका भी बयान दर्ज किया गया है। पूछताछ में भी नई-नई बात सामने आई है। पुलिस अब धर्मांतरण को लेकर एक-एक कड़ी जोड़ रही है। ताकि इसके पीछे का सच सामने आ जाए।
मॉल और मार्ट में लगा ताला
बताया जा रहा है कि उस्मान गनी चंद वर्षों में अकूत संपत्ति का मालिक बन गया है। रामलीला मैदान में एक छोटी सी कपड़े की दुकान खोलने के बाद अब धीरे-धीरे कई मॉल का मालिक बन गया है। धर्मांतरण में नाम आने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चांए करने लगे हैं। अगस्त महीने में उसके साले गौहर अली के विरुद्ध खुखुंदू थाने में धर्मांतरण का मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। इस बीच मॉल में काम करने वाली एक लड़की ने केस दर्ज कराया है। साथ ही मैनेजर और उसकी पत्नी का भी धर्मांतरण होने की बात सामने आने के बाद पुलिस की सख्ती बढ़ गई है।
मामले की जांच कर रहे कोतवाल विनोद कुमार सिंह फील्ड यूनिट की टीम के साथ रविवार की देर शाम मार्ट पर पहुंचे तो उसे बंद पाया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस की तरफ से नोटिस चस्पा कर दिया गया। पूछताछ में चौकीदार ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से मैनेजर, संचालक समेत अन्य जिम्मेदार 13 सितंबर से ही मार्ट बंद कर फरार हैं। मार्ट को सील करते हुए वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। कोतवाल विनाद कुमार सिंह ने बताया कि वहां नोटिस भी चस्पा की गई है।




साइन इन