links of conversion gang with kushinagar case of physical exploitation on 13 including chhangur baba and constable धर्मांतरण गिरोह के कुशीनगर से जुड़े तार, छांगुर बाबा और सिपाही समेत 13 पर यौन शोषण का केस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

धर्मांतरण गिरोह के कुशीनगर से जुड़े तार, छांगुर बाबा और सिपाही समेत 13 पर यौन शोषण का केस

पिछले दिनों तमकुहीराज पुलिस द्वारा कस्बे के एक मकान से अवैध असलहे और बड़ी मात्रा में जाली करेंसी सहित तमाम अवैध वस्तुओं के साथ कस्बा निवासी कुछ आरोपियों सहित क्षेत्र के लगभग एक दर्जन मनबढ़ों को पुलिस ने जेल भेजवाया था। पुलिस ने इनका बाकायदा गैंग घोषित करते हुए सभी पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी।

Wed, 20 Aug 2025 02:12 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, कुशीनगर
share
धर्मांतरण गिरोह के कुशीनगर से जुड़े तार, छांगुर बाबा और सिपाही समेत 13 पर यौन शोषण का केस

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर गिरोह के तार कुशीनगर से जुड़ गए हैं। लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुशीनगर की पीड़िता ने तमकुहीराज निवासी जाली करेंसी कांड से जुड़े कुछ आरोपियों व कस्बा चौकी पर तैनात एक सिपाही पर शारीरिक शोषण सहित छांगुर बाबा की मजार पर ले जाकर धर्मांतरण कराने के गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद देर शाम को कुशीनगर के पडरौना कोतवाली में छांगुर, नीतू बोहरा उर्फ नसरीन व तमकुहीराज के सिपाही समेत तेरह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें 11 आरोपी तमकुहीराज क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। सीओ सदर डॉ अजय कुमार सिंह को एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है।

पिछले दिनों तमकुहीराज पुलिस द्वारा कस्बे के एक मकान से अवैध असलहे व बड़ी मात्रा में जाली करेंसी सहित तमाम अवैध वस्तुओं के साथ कस्बा निवासी कुछ आरोपियों सहित क्षेत्र के लगभग एक दर्जन मनबढ़ों को पुलिस ने जेल भेजवाया था। बाद में पुलिस ने इनका बाकायदा आपराधिक गैंग घोषित करते हुए सभी पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी। इनमें कुछ सपा से जुड़े भी बताए गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के मेधावियों को हर साल UK में लाखों की स्कॉलरशिप, CM की मौजूदगी में करार

मंगलवार को लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पडरौना निवासी पीड़िता ने जाली करेंसी कांड से जुड़े आरोपियों तथा तमकुहीराज कस्बा पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही पर शारीरिक शोषण करने एवं छांगुर बाबा के मजार पर ले जाकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया। युवती ने बताया कि वह नौकरी के चक्कर में काफी पहले जाली नोट कांड के सरगना से मिली थी। इसके बाद से ही उसका शोषण शुरू हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के थाने में अश्लील डांस को लेकर बड़ा ऐक्शन, SO के बाद 8 और पुलिसवाले सस्पेंड

शिकायत करने पर तमकुही राज थाने के एक सिपाही ने भी उसका यौन शोषण किया। छांगुर की मदद से धर्म परिवर्तन करा कर युवती का मुस्लिम नामकरण भी कर दिया गया। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में एक तहरीर सीओ तमकुहीराज कार्यालय को भी उपलब्ध करायी गयी थी। पीड़िता पडरौना कोतवाली क्षेत्र के निवासी बतायी गयी थी।

क्या बोली पुलिस

कुशीनगर के एसपी संतोष मिश्र ने बताया कि पीड़ित युवती पडरौना की है। सीओ सदर को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं। एक तहरीर सीओ तमकुहीराज को भी मिली थी। पडरौना कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। धर्मांतरण से जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।