makar sankranti 2026 cm yogi will offer khichdi to guru gorakhnath brahma muhurta 15th Jan know importance of festival Makar Sankranti: योगी ब्रह्म मुहूर्त में गुरु गोरखनाथ को चढ़ाएंगे खिचड़ी, जानें इस पर्व का महत्व, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Makar Sankranti: योगी ब्रह्म मुहूर्त में गुरु गोरखनाथ को चढ़ाएंगे खिचड़ी, जानें इस पर्व का महत्व

गुरुवार को मकर संक्रांति के दिन मंदिर क्षेत्र आस्था के जनसमुद्र में बदल जाएगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। मान्यता है कि गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर मन से मांगी गई मन्नत जरूर पूरी होती है।

Wed, 14 Jan 2026 12:20 AMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
Makar Sankranti: योगी ब्रह्म मुहूर्त में गुरु गोरखनाथ को चढ़ाएंगे खिचड़ी, जानें इस पर्व का महत्व

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार तड़के ब्रह्म मुहूर्त में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को लोक आस्था की खिचड़ी अर्पित करेंगे। साथ ही वे समूचे जनमानस की सुख-समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना करेंगे। नाथपंथ की यह विशिष्ट और ऐतिहासिक परंपरा सदियों से आस्था का केंद्र रही है। बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब मंगलवार रात से ही गोरखपुर पहुंचने लगा है। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर और आसपास डेरा डाले हुए हैं।

बुधवार 14 जनवरी को भी दिनभर श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाएंगे, जबकि गुरुवार को मकर संक्रांति के दिन मंदिर क्षेत्र आस्था के जनसमुद्र में बदल जाएगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। मान्यता है कि गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर सच्चे मन से मांगी गई मन्नत जरूर पूरी होती है। सूर्यदेव के उत्तरायण होने पर खिचड़ी चढ़ाने की यह परंपरा पूरी तरह लोक आस्था से जुड़ी है। गुरुवार भोर में सबसे पहले गोरक्षपीठ की ओर से योगी आदित्यनाथ खिचड़ी अर्पित करेंगे, इसके बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति के दिन से शुरू होगा खिचड़ी मेला, CM योगी ने खुद संभाला मोर्चा

खिचड़ी महापर्व को लेकर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। मंदिर और मेला परिसर सतरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सभी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति पर 14 को मनेगी या 15 को, कंंफ्यूजन खत्म; सार्वजनिक अवकाश घोषित

क्या बोले मंदिर व्यवस्थापक

गोरखनाथ मंदिर के व्यवस्थापक द्वारिका तिवारी ने बताया कि 15 जनवरी को गोरखनाथ मंदिर सहित पूरे शहर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3:42 बजे बाबा गोरखनाथ के चरणों में खिचड़ी अर्पित करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।