मैं कहां खड़ा हूं? नशे में टल्ली दारोगा ने काटा हंगामा, वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए, जब एक दारोगा नशे की हालत में तहसील परिसर में हंगामा करते नजर आए। आरोप है कि उन्होंने न सिर्फ शराब के नशे में अभद्र व्यवहार किया, बल्कि एक महिला से बदसलूकी भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

UP News: यूपी पुलिस की हरकतें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। नया मामला मुजफ्फरनगर जिसे का है। जहां एक दारोगा ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया। यहां तक कि एक महिला के साथ भी अभद्रता की। वहीं, हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम के दौरान शान्ति व्यवस्था हेतु थाना क्षेत्र खालापार में उप निरीक्षक चौबे सिंह की ड्यूटी लगी थी। आरोप है कि चप निरीक्षक ड्यूटी पर न पहुंच कर अन्यत्र स्थान पर अत्याधिक नशे का सेवन कर लिया था। उप निरीक्षक चौबे सिंह के इस कृत्य से आमजन में पुलिस की छवि धूमिल हुई है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा वीडियो का संज्ञान लिया गया। साथ ही उप निरीक्षक चौबे सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। एसएसपी ने उप निरीक्षक को निलंबित करने की पुष्टि करते हुए विभागीय जांच जारी होने की बात कही है।
जब सिपाही ने नाम पूछा तो दारोगा कहा, मैं कहां खड़ा हूं...इस पर सिपाही ने कहा कि तुम खड़े नहीं, पड़े हो। वहीं, दारोगा नशे में जमीन पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और बार-बार पूछ रहे हैं कि मैं कहां खड़ा हूं। इस पर लोग आसपास मौजूद लोग कहते हैं कि आप तहसील कंपाउंड में हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना प्रभारी का युवक से मारपीट व गाली गलौज का वीडियो वायरल
उधर, उन्नाव जिले के बिहार थाना प्रभारी का एक व्यक्ति के साथ थाने के अंदर मारपीट कर गाली-गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थाना प्रभारी राहुल सिंह, दारोगा बीरेन्द्र यादव व एक सिपाही, एक व्यक्ति के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो के संबंध में थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि वीडियो काफी पुराना है। थाना क्षेत्र के दुर्गागंज गांव में भूमि को लेकर आपसी विवाद हुआ था। युवक पंकज शराब के नशे में अपने पड़ोसी से भूमि को लेकर विवाद कर झगड़ा पर आमदा था। जिसे पुलिस थाना ले गई थी। यहां भी नशे में गाली गलौज कर अपने ऊपर जिन्न होने का नाटक कर उपद्रव कर रहा था। जिसे डांटा व एक दो थप्पड लगाकर शांत कराया गया था। वीडियो साजिशन थाने के ही किसी स्टाफ से वायरल किया गया। उधर एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर पूरे प्रकरण की जांच सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा को सौंपी है।




साइन इन