डीजल पेट्रोल संकट पर भाकियू का विरोध
Maharajganj News - महराजगंज में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में गैस सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल की कमी और बिजली कटौती पर किसानों का आक्रोश फूटा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। किसानों ने गैस की उपलब्धता, ईंधन संकट और बिजली कटौती के खिलाफ आवाज उठाई।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में गैस सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल की किल्लत व बिजली कटौती जैसे मुद्दों पर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। जिलाध्यक्ष रामअशीष की अध्यक्षता में पंचायत करने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।पंचायत में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष रामअशीष ने कहा भीषण गर्मी के बावजूद लोग गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों में खड़े होकर सिलेंडर लेने को मजबूर हैं। छोटे दुकानदारों व शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए भी गैस की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। भाकियू ने जनपद में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने कहा जिले के पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की कमी से जिला जूझ रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन समाप्त होने से ताले लटक रहे हैं, जिससे आवागमन व जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। डीजल के अभाव में कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। संगठन ने शीघ्र ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। पंचायत में बिजली कटौती पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर हो रही बिजली कटौती से आमजन और किसान दोनों परेशान हैं। इस दौरान राधेश्याम, अजय, बहरैचा, पृथ्वीराज, रामदौर, श्याम सुन्दर, छेदी, रामजगत, अजय पासवान सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन