MahaKumbh stampede Barricades broke due to heavy crowd DIG told how 30 people lost their lives भारी भीड़ के कारण टूटे बैरिकेड्स; महाकुंभ में कैसे गई 30 लोगों की जान, DIG ने बताया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भारी भीड़ के कारण टूटे बैरिकेड्स; महाकुंभ में कैसे गई 30 लोगों की जान, DIG ने बताया

महाकुंभ में बुधवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 2 बजे संगम नोज में भगदड़ मच गई। जिससे 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकी 60 घायल हो गए। देर शाम प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे। तभी भारी भीड़ के कारण बैरिकेडिंग टूट गई।

Wed, 29 Jan 2025 08:59 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, महाकुंभ नगर
share
भारी भीड़ के कारण टूटे बैरिकेड्स; महाकुंभ में कैसे गई 30 लोगों की जान, DIG ने बताया

प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 2 बजे संगम नोज में भगदड़ मच गई। जिससे 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकी 60 घायल हो गए। देर शाम प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी। महाकुंभ डीआईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हादसे को लेकर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या के मौके पर श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे। तभी बैरिकेडिंग टूट गई और पीछे से आई भीड़ के कारण भगदड़ मच गई।

डीआईजी वैभव कृष्ण, मेलाधिकारी किरन आनंद के साथ भगदड़ के करीब 20 घंटे बाद प्रेस कांफ्रेंस की और हादसे की जानकारी दी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अखाड़ा मार्ग पर 1 से 2 बजे के बीच भीड़ का दबाव बढ़ गया और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए भीड़ अंदर घुस गई। भीड़ वहां स्नान का इंतजार कर रहे लोगों को कुचलना शुरू कर दिया। हादसे में कई लोग घायल हो गए। कुल 90 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जिसमें से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। कुछ घायलों को लेकर परिजन चले गए। जबकि 36 घायलों का इलाज चल रहा है।

डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि मरने वाले 30 श्रद्धालुओं में से 25 की शिनाख्त हुई है। जिनमें से 4 कर्नाटक के हैं। जबकि एक-एक गुजरात और असम के रहने वाले श्रद्धालु हैं। भगदड़ में भूले-भटके लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1920 भी जारी किया गया है। मौनी अमवास्या पर वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं थी। शासन से पहले ही निर्देश थे कि अमृत स्नान के दिन कोई भी वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं होगा। उन्होंने आगे बताया कि भीड़ का दबाव बढ़ने से चेंजिंग रूम का गेट भीड़ पर ही गिर गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ भगदड़ की जानकारी देते-देते भावुक हुए सीएम योगी, भर आया गला, छलके आंसू
ये भी पढ़ें:बड़े आयोजनों में हो जाती हैं छोटी-मोटी घटनाएं, महाकुंभ भगदड़ पर संजय निषाद
ये भी पढ़ें:यूपी में भगदड़ का काला इतिहास, 71 सालों में सैकड़ों श्रद्धालुओं की गई जान

भगदड़ में मारे गए परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि करीब 1 से 2 बजे के बीच कुछ श्रद्धालु बैरिकेड्स लांघ गए। जिससे अंदर स्नान करने का इंतजार कर रहे घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही इस घटना की न्यायिक जांच भी कराई जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।