Sanjay Nishad controversial statement on MahaKumbh stampede said Small incidents happen in big events बड़े आयोजनों में हो जाती हैं छोटी-मोटी घटनाएं, महाकुंभ भगदड़ पर योगी के मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बड़े आयोजनों में हो जाती हैं छोटी-मोटी घटनाएं, महाकुंभ भगदड़ पर योगी के मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान

  • मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिसके चलते बुधवार तड़के करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 30 की मौत को योगी के मंत्र संजय निषाद ने छोटी घटना बताया।

Wed, 29 Jan 2025 06:15 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, महाकुंभ नगर
share
बड़े आयोजनों में हो जाती हैं छोटी-मोटी घटनाएं, महाकुंभ भगदड़ पर योगी के मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान

मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिसके चलते बुधवार तड़के करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने विवादित बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया। महाकुंभ भगदड़ में 30 की मौत को योगी के मंत्र संजय निषाद ने छोटी घटना बताया। कहा कि बड़े आयोजनों में छोटी-मोटी घटनाएं हो जाती हैं।

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। लोगों ने मंत्री के इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह एक संवेदनहीन टिप्पणी है। जिसके बाद संजय निषाद ने सफाई देते हुए कहा कि यह जुबान की चूक थी और वह इस घटना को छोटी नहीं, बल्कि दुखद मानते हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान देने न की अपील है। निषाद ने कहा कि इस मामले में खुद सीएम योगी एक्टिव हैं। वहीं, अखिलेश यादव के महाकुंभ भगदड़ पर दिए गए बयान को लेकर कहा कि ये उनका पर्सनल बयान है इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है।

पीएम मोदी ने महाकुंभ भगदड़ पर जताया दुख

मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ के संगम क्षेत्र में बुधवार तड़के पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने से मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। हालांकि यूपी सरकार ने भगदड़ में मरने वालों की संख्या के बारे में बिल्कुल चुप्पी साध रखी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस ‘ हादसे ’ को ‘ अत्यंत दुखद ’ करार दिया और इसमें अपने परिजनों को खोने वाले श्रद्धालुओं के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रयागराज जा रही ट्रेन पर अयोध्या में पथराव, कई बोगियों के शीशे टूटे, गार्ड घायल
ये भी पढ़ें:यूपी में भगदड़ का काला इतिहास, 71 सालों में सैकड़ों श्रद्धालुओं की गई जान

पीएम मोदी ने कहा , ‘‘ मैं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हूं। मौनी अमावस्या की वजह से करोड़ों श्रद्धालु आज वहां पहुंचे हुए हैं। कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावटें आई थी। लेकिन अब कई घंटों से सुचारू रुप से श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। मैं एक बार फिर परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ’’

महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत

महाकुंभ भगदड़ के करीब 20 घंटे बाद प्रशासन ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए 30 लोगों की मौत की पुष्टि की। डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि बैरिकेडिंग टूटने से भीड़ आगे बढ़ गई। जिससे कई लोग घायल हो गए। कुल 90 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जिसमें से 30 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

सीएम योगी ने की महाकुंभ भगदड़ की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए लखनऊ में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि हादसे में कुछ श्रद्धालु ‘ गंभीर रूप से घायल ’ हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के बाद सुबह से ही प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग चार बार हाल-चाल लिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।