Mafia Atiq Ahmed dream project will build a home for the poor PDA proposal माफिया अतीक अहमद के ड्रीम प्रोजेक्ट पर गरीबों के लिए बनेगा आशियाना, पीडीए का प्रस्ताव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

माफिया अतीक अहमद के ड्रीम प्रोजेक्ट पर गरीबों के लिए बनेगा आशियाना, पीडीए का प्रस्ताव

माफिया अतीक अहमद के ड्रीम प्रोजेक्ट पर गरीबों के लिए आशियाना बनेगा। स्वीकृति मिलते ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण शहर में एक और प्रधानमंत्री आवास योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी शुरू करेगा।

Fri, 22 Aug 2025 05:53 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
माफिया अतीक अहमद के ड्रीम प्रोजेक्ट पर गरीबों के लिए बनेगा आशियाना, पीडीए का प्रस्ताव

माफिया अतीक अहमद जिस जमीन पर आलीशान शहर बसाना चाहता था, वहां अब गरीबों का घर बनाने की योजना बनी है। शासन से स्वीकृति मिलते ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण शहर में एक और प्रधानमंत्री आवास योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी शुरू करेगा। पीडीए ने शासन को प्रस्ताव को भेजा है।

पीडीए ने शहर में गरीबों के आवास बनाने के लिए कई जमीन चिह्नित कर शासन से अनुमति मांगी है। इसमें ससुर खदेरी नदी किनारे लखनपुर गांव के पास की वो जमीन भी है, जिस पर माफिया अतीक अहमद अलीना सिटी बनाना चाहता था। अलीना सिटी अतीक का ड्रीम प्रोजेक्ट था। 500 बीघा से अधिक जमीन पर आवास बनने लगे थे. लेकिन अवैध तरीके से बसाई जा रही टाउनशिप को धराशायी कर दिया गया था।

अलीना सिटी के साथ अहमद सिटी भी बसाई जा रही थी। बताते हैं कि अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए अतीक अहमद ने किसानों से जमीन जबर्दस्त ली या औने-पौने दामों में खरीदी थी। पीडीए के अधिकारी ने बताया कि पीएम आवास योजना के लिए चिह्नित जमीनों में अलीना सिटी के भी भूखंड शामिल हैं। पीएम आवस योजना के लिए चिह्नित जमीन में अलीना सिटी के लिए प्रस्तावित भूखंड के सवाल पर पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन लखनपुर के पास चिह्नित जमीन का नाम लेने से बचते रहे।

17 साल पहले अलीना सिटी आई चर्चा में

वर्ष 2008 के पहले ससुर खदेरी नदी के पास बसाई जा रही अलीना सिटी के बारे में अधिकतर शहरियों को जानकारी नहीं थी। प्रदेश में बसपा की सरकार बनते ही एक दिन अचानक प्रयागराज विकास प्राधिकरण का दस्ता लखनपुर गांव के पास पहुंचा और अवैध रूप से बनाए जा रहे मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अलीना सिटी के बारे में सभी ने जाना। कार्रवाई के कुछ साल बाद इस भूखंड पर फिर निर्माण शुरू हो गए तो 2020 में फिर ध्वस्तीकरण हुआ। मार्च 2022 में भी यहां बुलडोजर गरजा। इसके बाद से इस जमीन पर पीडीए, पुलिस और प्रशासन लगातार नजर बनाए रखे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात में प्रेमी के साथ सो रही थी भाभी, ननद पहुंची तो आशिक ने उस पर धावा बोल दिया

लूकरगंज में अतीक से मुक्त जमीन पर बने गरीबों के आवास

माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर शहर की दूसरी पीएम आवास योजना बनाई गई थी। आवास योजना निर्माण के पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि पूजन किया था। आवास योजना तैयार होने के बाद उन्होंने ही इसका लोकार्पण भी किया। यहां 1731 वर्ग मीटर आवास योजना के 76 फ्लैट बनाए गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।