Mafia and mosquitoes eradicated from UP Yogi roared in Kushinagar माफिया बेरोजगारी और मच्छर बीमारी लाता था, यूपी से दोनों को खत्म किया; कुशीनगर में गरजे योगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

माफिया बेरोजगारी और मच्छर बीमारी लाता था, यूपी से दोनों को खत्म किया; कुशीनगर में गरजे योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के तमकुहीराज में 424 करोड़ रुपये से अधिक की 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में जंगलराज और माफियाओं का बोलबाला था, जबकि अब कानून व्यवस्था और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

Tue, 2 June 2026 01:39 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share
माफिया बेरोजगारी और मच्छर बीमारी लाता था, यूपी से दोनों को खत्म किया; कुशीनगर में गरजे योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कुशीनगर के तमकुहीराज स्थित एनएचएआई पार्किंग ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 424 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में विकास और सुशासन की नई पहचान बनी है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने प्रदेश को माफियाओं और अपराधियों के आतंक से मुक्त कराने का काम किया है। योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में माफिया बेरोजगारी फैलाते थे और मच्छर से बीमारियों का खतरा बढ़ता था, लेकिन हमारी सरकार ने दोनों को खत्म कर दिया।

माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया- योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय "जंगलराज" का माहौल था, जहां आम नागरिक, किसान और युवा सभी परेशान रहते थे। न तो पर्याप्त सड़कें थीं और न ही रोजगार के अवसर उपलब्ध थे। माफियाओं का दबदबा इतना था कि आम लोगों का जीवन प्रभावित होता था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुए हैं, जिससे लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में अब यहां का नाम बदला, योगी ने कहा- जो बोली से नहीं माना गोली से मान गया
ये भी पढ़ें:अयोध्या-काशी में बसने की मुराद होगी पूरी, योगी की धार्मिक शहरों के लिए खास योजना

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने 20.35 करोड़ रुपये की लागत से चिलुआताल के पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। किसानों, विकास और राम मंदिर के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को गन्ने की पर्ची तक नहीं मिलती थी और उन्हें घटतौली का सामना करना पड़ता था, जबकि आज उनकी सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। राम मंदिर का जिक्र करते हुए सीएम ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर काटे गए सूर्या पर बोले UP के सीएम योगी, कहा- कतई स्वीकार नहीं कि...

समाजवादी पार्टी राम विरोधी है- सीएम योगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद भी राम मंदिर नहीं बनने दिया, जबकि सपा राम विरोधी राजनीति करती रही। योगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में ही राम भक्तों का सदियों पुराना सपना पूरा हुआ। मुख्यमंत्री ने फाजिलनगर के नामकरण की भी घोषणा करते हुए कहा कि अब इसे भगवान महावीर से जोड़कर "पावागढ़" के नाम से नई पहचान दी जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।