Madrassa student body found hanging in Sultanpur mosque, murder suspected सुलतानपुर की मस्जिद में फंदे से लटका मिला मदरसे के छात्र का शव, हत्या की आशंका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सुलतानपुर की मस्जिद में फंदे से लटका मिला मदरसे के छात्र का शव, हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में  मस्जिद में फंदे से मदरसे के छात्र का शव लटका मिला। किशोर के शव की शिनाख्त होने पर पता चला, कि वह मस्जिद के बगल में संचालित मदरसे में कक्षा छह का छात्र था।

Fri, 1 May 2026 10:20 PMDeep Pandey सुलतानपुर, हिन्दुस्तान
share
सुलतानपुर की मस्जिद में फंदे से लटका मिला मदरसे के छात्र का शव, हत्या की आशंका

UP News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में कोतवाली क्षेत्र के तातो मुरैनी गांव स्थित मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शाम के समय किशोर का शव फंदे से लटका मिला। किशोर के शव की शिनाख्त होने पर पता चला, कि वह मस्जिद के बगल में संचालित मदरसे में कक्षा छह का छात्र था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जुमे की नमाज तक तो मस्जिद में सब कुछ ठीक था, लेकिन अपराह्न बाद मस्जिद में गए एक व्यक्ति ने शव को देखा। उसके शोर मचाने पर अन्य लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मृत किशोर के परिवारीजन के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए फॉरेंसिक टीम को जांच और साक्ष्य एकत्र करने के लिए मौके पर बुलाया। परिवार के सदस्यों ने किशोर की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

पुलिस सक्रिय होकर जांच पड़ताल में जुट गई

थानाध्यक्ष चांदा अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मस्जिद के अंदर किशोर का शव मिलने पर पुलिस सक्रिय होकर जांच पड़ताल में जुट गई। दूसरी तरफ मृत किशोर के पिता नौशाद ने बताया कि उसका बेटा रेहान मस्जिद के बगल संचालित मदरसे में कक्षा 6 का छात्र था। आरोप पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में कफ सिरप तस्करी के आरोपी विकास की 51 लाख की संपत्ति फ्रीज, बड़ा ऐक्शन
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में 50 आंबेडकर प्रतिमाओं और पार्कों का होने जा रहा सौंदर्यीकरण
ये भी पढ़ें:4 जिलों की पंचायतों में होने जा रही पहल, गांव-गांव जाएंगी कमिश्नर दुर्गा शक्ति

जिले में ही आम के पेड़ से भी लटका का शव

वहीं कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गोमती नदी किनारे स्थित बरुई मल्हौटी गांव में शुक्रवार की दोपहर एक अधेड़ का शव आम के पेड़ से गमछे के फंदे के सहारे लटकता मिला। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बरुई गांव निवासी अमर बहादुर निषाद (60) पुत्र राम सुमेर निषाद शुक्रवार दोपहर बाद घर से बाग और नदी की ओर निकले थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बकरी चराने गए ग्रामीणों ने बाग में पेड़ की डाल से गमछे के फंदे के सहारे एक शव लटका देखा। सूचना गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान अमर बहादुर निषाद के रूप में हुई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।