Lucknow-Kanpur Expressway will be ready by December 15, distance will be covered in one hour लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे 15 दिसंबर तक हो जाएगा तैयार, एक घंटे में तय होगी दूरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे 15 दिसंबर तक हो जाएगा तैयार, एक घंटे में तय होगी दूरी

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे 15 दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। एनएचएआई की ओर से बताया गया कि कुछ कार्य बचे हैं जो दिसंबर के पहले से दूसरे सप्ताह के लिए पूरे हो जाएंगे। इस एक्सप्रेस वे से लखनऊ से कानपुर की दूरी एक घंटे में तय होगी।

Fri, 5 Sep 2025 06:31 AMDeep Pandey लखनऊ, हिन्दुस्तान
share
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे 15 दिसंबर तक हो जाएगा तैयार, एक घंटे में तय होगी दूरी

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे 15 दिसंबर तक पूरी तरह तैयार हो जाने की उम्मीद है। एनएचएआई से इस संबंध में जिलाधिकारी विशाख जी की मौजूदगी में रक्षामंत्री के सलाहकार ने रिपोर्ट मांगी थी। जवाब में एनएचएआई की ओर से बताया गया कि कुछ कार्य बचे हैं जो दिसम्बर के पहले से दूसरे सप्ताह के लिए पूरे हो जाएंगे। इसके बाद लोकार्पण के लिए तैयारी की जा सकती है। इससे लखनऊ से कानपुर की दूरी एक घंटे में तय होगी।

कानपुर एक्सप्रेस वे के ज्यादातर हिस्सों का निर्माण हो गया है या अंतिम चरण में है। लखनऊ सीमा में स्कूटर इंडिया के पास बिजली विभाग की लो टेंशन लाइन अभी हटनी है। इसे हटाने का कार्य 14 सितम्बर से शुरू हो जाएगा। मोनोपाल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ पैच में अंतिम चरण के कार्य बाकी हैं जो दिसम्बर तक पूरे हो जाएंगे। इसके बाद 15 दिसम्बर से पहले ट्रायल रन में पुख्ता कर लिया जाएगा कि कहीं कोई कसर बची तो नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी का ऐलान: हर जिले में 100 एकड़ के रोजगार जोन बनेंगे, नई पुलिस भर्ती भी जल्द
ये भी पढ़ें:3 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलेंगी, दीपावली पर रेल यात्रियों की आसान होगी यात्रा

आठ लेन तक हो सकेगा विस्तार

उम्मीद है कि दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह तक कानपुर एक्सप्रेस वे पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की दो प्रमुख औद्योगिक और प्रशासनिक राजधानियों के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाना है। यह एनएसच 27 पर निर्माणाधीन है। परियोजना की लागत करीब ₹4,700 करोड़ रुपये है। एक्सप्रेस वे की कुल लम्बाई 63 किलोमीटर है जो शहीद पथ से शुरू होकर कानपुर की रिंगरोड तक पहुंचेगा। फिलवक्त यह छह लेन का है जिसे इस तरह से बनाया गया है कि भविष्य में आठ लेन तक विस्तार किया जा सके। यह पूरी तरह से एक्सेस-कंट्रोल्ड होगा, यानी इस पर कोई भी वाहन कहीं से भी प्रवेश नहीं कर पाएगा।

बीबीडी कट के जाम की समस्या दूर होगी, दो अंडरपास बन रहे

एनएचएआई की ओर से यह भी बताया गया कि अयोध्या रोड पर बीबीडी के सामने कट और ब्लैक स्पॉट की समस्या का समाधान किया जा रहा है। यहां दो मोटरेबल अंडरपास बनाए जाएंगे। इससे न सिर्फ पैदल चलने वाले बल्कि छोटे वाहन भी एक से दूसरी ओर जा सकेंगे। मौजूदा समय इस बिंदु पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। साथ ही सड़क पार करना बड़ा जोखिम है। अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।