3 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलेंगी, दीपावली पर रेल यात्रियों की आसान होगी यात्रा
दीपावली पर रेलवे यात्रियों का सफर आसान हो इसके लिए 3 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलेंगी।रेलवे प्रशासन की ओर से किशनगंज-अमृतसर, नई दिल्ली-बिहार के हसनपुर रोड तथा बांद्रा बढ़नी वाया लखनऊ की तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है।

दीपावली में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से किशनगंज-अमृतसर, नई दिल्ली-बिहार के हसनपुर रोड तथा बांद्रा बढ़नी वाया लखनऊ की तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों की आवाजाही आसान हो जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 05734/33 किशनगंज-अमृतसर-किशनगंज वीकली पूजा स्पेशल ट्रेन दो अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलाई जाएगी।
05734 किशनगंज-अमृतसर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी दो से 13 नवम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को किशनगंज से सुबह 9:10 बजे चलकर कटिहार, बेगूसराय, गोरखपुर से होते हुए दूसरे दिन चारबाग से सुबह 4:25 बजे गुजरकर रात 12:10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 05733 अमृतसर किशनगंज साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी चार अक्तूबर से 15 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से सुबह 4:25 बजे चलकर चारबाग रात 10:20 बजे होते हुए किशनगंज शाम 5:30 बजे पहुंचेगी।
नई दिल्ली-बिहार पूजा स्पेशल ट्रेन पहली अक्तूबर से
गाड़ी संख्या 04098/97 नई दिल्ली-हसनपुर रोड स्टेशन(बिहार)-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी पहली अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलाई जाएगी। 04098 नई दिल्ली हसनपुर रोड पूजा विशेष गाड़ी पहली अक्तूबर से 29 नवम्बर तक प्रतिदिन नई दिल्ली से सुबह 9:30 बजे चलकर ऐशबाग से शाम सात बजे, बादशाहनगर से शाम 7:30 बजे होते हुए हसनपुर रोड सुबह सवा दस बजे पहुंचेगी। वापसी में 04097 हसनपुर रोड नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन दो अक्तूबर से 30 नवम्बर तक प्रतिदिन हसनपुर रोड से दोपहर तीन बजे चलकर बादशाहनगर सुबह आठ बजे, ऐशबाग सुबह 8:40 बजे तथा नई दिल्ली शाम 6:30 बजे पहुंचेगी।
29 दिसंबर तक चलेगी बांद्रा बढ़नी पूजा स्पेशल
09043/44 बान्द्रा टर्मिनस-बढ़नी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का विस्तार 29 दिसंबर तक किया गया है। 09043 बान्द्रा टर्मिनस बढ़नी 28 दिसम्बर तक प्रत्येक रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से रात 12:05 बजे चलकर लखनऊ दूसरी सुबह 3:25 बजे होते हुए बढ़नी सुबह आठ बजे पहुंचेगी। वापसी में 09044 बढ़नी बान्द्रा टर्मिनस 29 दिसम्बर तक प्रत्येक सोमवार को बढ़नी से दोपहर 1:30 बजे चलकर लखनऊ से शाम 6:40 बजे होते हुए अगली रात 11:50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।




साइन इन