भीषण गर्मी में स्कूलों के समय में बदलाव की मांग तेज
Lucknow News - उत्तर प्रदेश में शिक्षकों ने भीषण गर्मी के कारण प्राइमरी स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की है। शिक्षक संघ के अधिकारियों ने डीएम को पत्र लिखकर कहा कि गर्मी से बच्चे परेशान हैं। पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है, जिससे स्कूलों में बच्चों को बैठने में कठिनाई हो रही है।

शिक्षकों ने भीषण गर्मी में प्राइमरी स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग तेज कर दी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन और मंत्री वीरेन्द्र सिंह ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि गर्मी से बच्चों बेहाल हो रहे हैं। पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। स्कूलों को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक संचालित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के चलते स्कूलों में पंखे आदि नहीं चल पाते हैं। गर्मी में बच्चों को दोपहर दो बजे तक स्कूलों में बैठने में मुश्किल हो रही हैं। गर्मी में बीमार होने का खतरा बढ़ गया है।
कई जिलों के स्कूलों ने समय परिवर्तन कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन