डीएम से स्कूल का समय बदलने की मांग
Kanpur News - कानपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी से स्कूलों का समय बदलने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि स्कूलों का समय प्रातः सात बजे से 12 बजे तक किया जाए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सके।
Sun, 19 April 2026 07:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर

कानपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने कानपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी से स्कूलों का समय बदलने की मांग की है। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, जिला मंत्री जयवीर सिंह, परवेज आलम ने कहा कि लगातार शहर का तापमान अधिक बना है जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बिजली कटौती की पीड़ा से भी उन्हें जूझना पड़ रहा है। उन्होंने स्कूल का समय प्रातः सात बजे से 12 बजे तक करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें:बढ़ते तापमान से जनपद में स्कूलों का समय बदला
ये भी पढ़ें:आजसू ने स्कूलों के समय में बदलाव की मांग रखी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन