Minister Danish Azad Ansari Promotes Fuel Conservation with Bullet Ride in Lucknow मंत्री दानिश आजाद बाइक से पहुंचे सचिवालय, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

मंत्री दानिश आजाद बाइक से पहुंचे सचिवालय

Lucknow News - लखनऊ में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने डीजल-पेट्रोल की बचत का संदेश देने के लिए सरकारी आवास से बुलट मोटरसाइकिल से सचिवालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का आह्वान देशहित में जरूरी है और सभी नागरिकों को बचत के लिए संकल्प लेना चाहिए। सरकार अनावश्यक खर्च में कटौती के लिए प्रयासरत है।

Fri, 15 May 2026 06:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
मंत्री दानिश आजाद बाइक से पहुंचे सचिवालय

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मंत्री दानिश आजाद अंसारी शुक्रवार को डीजल-पेट्रोल की बचत का संदेश देने के लिए अपना काफिला छोड़ कर सरकारी आवास से बुलट मोटरसाइकिल से सचिवालय पहुंचे। सचिवालय पहुंचने पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह आह्वान केवल एक अपील नहीं, बल्कि देशहित में एक जरूरी कदम है। अगर प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर थोड़ी-थोड़ी बचत का संकल्प ले तो इसका सकारात्मक प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था व पर्यावरण दोनों पर ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अनावश्यक खर्च में कटौती के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब काफिले में नहीं, ई-रिक्शा और बाइक से सफर कर रहे विधायक सांसद
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी की अपील पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- आगे बढ़ना है तो साइकिल ही ऑप्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साइकिल से एनडीएमसी के कार्यक्रम में पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।