Farmers and Traders Protest for Conversion of Smart Prepaid Meters to Postpaid in Lucknow स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों-व्यापारियों ने प्रदर्शन किया, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों-व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

Lucknow News - किसानों और व्यापारियों ने मंगलवार को दुबग्गा में प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने सरकार से अनुरोध किया कि प्रीपेड मीटरों में अत्यधिक बिलिंग और अनियमित कटौती की समस्या को हल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

Tue, 21 April 2026 07:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों-व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

राजधानी में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने और नए कनेक्शन भी पोस्टपेड में जारी करने की मांग को लेकर किसानों और व्यापारियों ने मंगलवार को दुबग्गा में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (हिन्दुस्तान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सलमान और महासचिव अजय यादव ने सरकार से मांग की कि पूरे प्रदेश में प्रीपेड मीटर व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से पोस्टपेड में परिवर्तित किया जाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रीपेड मीटरों में अत्यधिक बिलिंग और अनियमित कटौती की समस्या बनी रहती है। कम बिजली खपत के बावजूद बैलेंस बहुत तेजी से खत्म हो रहा है और बार-बार रिचार्ज की बाध्यता ने आम जनता को परेशान कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट मीटर के विरोध में सोफीपुर की महिलाओं का हंगामा

इस दौरान व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा को मुख्यमत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर रजी अहमद, सैफ पठान, नवीन बलेचा और वकार अहमद सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।