तेजस और गरीब रथ का एसी खराब, गर्मी से बेहाल हुए यात्री
Lucknow News - भीषण गर्मी ने ट्रेनों के सफर को मुश्किल बना दिया है। तेजस एक्सप्रेस में एसी की खराबी की लगातार शिकायतें आ रही हैं। यात्रियों ने सफाई और सुविधाओं की कमी के बारे में भी बताया है। कई यात्रियों ने रिफंड की मांग की है और ट्रेन में पानी की व्यवस्था की भी आवश्यकता है।

भीषण गर्मी ने ट्रेनों के सफर को भी दुश्वार बना दिया है। आलम यह है कि तेजस एक्सप्रेस में भी एसी कूलिंग नहीं करने की लगातार शिकायतें आ रहीं हैं। वहीं मेंटीनेंस का हाल भी बेहाल है। यात्री प्रतिदिन शिकायतें कर रहे हैं। यात्री रोशन गुप्ता ने शिकायत की है कि वह गुरुवार को 82501 तेजस एक्सप्रेस से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। पूरी ट्रेन में एसी ठीक से काम नहीं कर रही थी। यात्रियों को सुविधा नहीं मिली। इसका रिफंड मिलना चाहिए। वापसी में 82502 तेजस एक्सप्रेस की यात्री रूचिका कुमार ने शिकायत की है कि वह दिल्ली से लखनऊ आ रही थीं।
उनके कोच ई-1 का टॉयलेट गंदा है। 12535 गरीब रथ के यात्री अमन भट्ट ने शिकायत की है कि कोच जी 17 का एसी ठीक से काम नहीं कर रहा है और कई बार कहने के बाद भी कोई नहीं आ रहा है। ट्रेन लखनऊ से सतना जा रही है। 22538 कुशीनगर के यात्री रामू कुमार सिंह ने बताया कि कोच बी-6 में एसी काम नहीं कर रहा है। यात्री परेशान हैं। 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस के यात्री अमन सिंह ने शिकायत करते हुए बताया कि कोच एस-4 में यात्रा कर रहा हूं और बोगी में पानी नहीं है। 12558 सप्क्रांति एक्सप्रेस के यात्री दुर्गेश ने बताया कि कोच बी-3 की शुरू से ही सफाई नहीं हुई है, पानी नहीं है। कूड़े और बदबू के कारण उल्टी हो रही है। कृपया अगले स्टेशन (लखनऊ) पर तुरंत सफाई और पानी की व्यवस्था करें और मेरी यात्रा को और खराब न होने दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन