Demand to Change School Timings in UP Due to Heatwave परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग

Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वे. एसोसिएशन ने तेज धूप और भीषण

Wed, 15 April 2026 09:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने तेज धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की है। संगठन के प्रदेश महासचिव दिलीप चौहान ने बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में दोपहर के समय तेज धूप में पैदल या साधारण साधनों से घर लौटना उनके लिए अत्यंत कष्टदायक एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी से बढ़ी परेशानी, तपती धूप में स्कूल से घर लौट रहे बच्चे

परिषदीय विद्यालयों का समय प्रातः 7 से 12 बजे तक किया जाए, ताकि छात्र-छात्राएं भीषण गर्मी से सुरक्षित रह सकें और शिक्षण कार्य भी सुचारू रूप से संचालित हो सके। उ‌न्होंने बताया कि उनकी ओर से इसके लिए मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री समेत अपर मुख्य सचिव तथा स्कूल शिक्षा महानिदेशक को पत्र लिखा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।