School Timetable Adjustments Amid Heatwave Affecting Children s Attendance गर्मी से बढ़ी परेशानी, तपती धूप में स्कूल से घर लौट रहे बच्चे, Pakur Hindi News - Hindustan
More

गर्मी से बढ़ी परेशानी, तपती धूप में स्कूल से घर लौट रहे बच्चे

गर्मी की वजह से विद्यालय की समय सारणी में बदलाव के बाद भी स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। पिछले कई दिनों से तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और उमस के कारण बच्चों को स्कूल से घर लौटने में कठिनाई हो रही है। अभिभावक समय सारणी में और बदलाव की मांग कर रहे हैं।

Wed, 15 April 2026 04:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share
गर्मी से बढ़ी परेशानी, तपती धूप में स्कूल से घर लौट रहे बच्चे

गर्मी में विद्यालय की समय सारणी बदल जाने के बावजूद स्कूली बच्चों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ रहा है। विगत कई दिनों से प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। कड़ी धूप व उमस के कारण स्कूली बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। जिस वजह से विद्यालयों में पूर्व की तुलना में बच्चों की उपस्थिति पर भी असर पड़ रहा है। बुधवार को विद्यालय से छुट्टी के वक्त अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों की समय सारणी 7:00 बजे सुबह से दोपहर 1:00 बजे तक की गई है। सुबह बच्चे सहज रुप से विद्यालय पहुंच जाते हैं।

पर दोपहर में छुट्टी के बाद तपती धूप में घर वापस लौटने में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उल्लेखनीय है कि तापमान भले ही 38 डिग्री सेल्सियस रहा, परंतु उमस की वजह से गर्मी का अहसास 40 डिग्री सेल्सियस का महसूस हो रहा है। विद्यालय में पंखे तो हैं पर बिजली की आंख मिचौली बच्चों के लिए और भी कष्टदायी सिद्ध हो रही है।क्या कहते हैं अभिभावक...इस संबंध में अभिभावक- प्रह्लाद भंडारी, मुर्तूज शेख, कालू हरिजन, प्रशांत हरिजन सहित अन्य ने बताया कि कड़ी धूप व उमस के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कड़ी धूप व उमस तथा बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय का समय सारणी 6:30 सुबह से 11:30 बजे तक करनी चाहिए।क्या कहते हैं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी...इस संबंध में जानकारी लेने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेशपुर सुधा कुमारी ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय की समय सारणी निर्धारित की गई है। विद्यालय की समय सारणी में बदलाव भी विभाग के निर्देशानुसार ही किया जाना संभव है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।