Cyber Fraud 6 38 Lakh Stolen from Cancer Patient s Account in Lucknow कैंसर पीड़िता रिटायर अधिकारी के खाते से 18 माह में उड़ाए 3.71 लाख , Lucknow Hindi News - Hindustan
More

कैंसर पीड़िता रिटायर अधिकारी के खाते से 18 माह में उड़ाए 3.71 लाख

Lucknow News - - दो युवकों के खाते से साइबर जालसाज ने निकाले 2.66 लाख - सुशांत गोल्फ

Sat, 18 April 2026 07:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
कैंसर पीड़िता रिटायर अधिकारी के खाते से 18 माह में उड़ाए 3.71 लाख

लखनऊ,संवाददाता।कैंसर से ग्रसित लोहिया अस्पताल की रिटायर वरिष्ठ परामर्शदात्री समेत तीन के खातों से साइबर जालसाजों ने 6.38 लाख रुपये पार कर दिए। जालसाजों ने उक्त रकम बिना ओटीपी के माध्यम से निकाली। बैंक में शिकायत करने के बाद पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर ठगी के यह मामले सुशांत गोल्फ सिटी, सरोजनीनगर और इटौंजा थानाखेत्र के हैं। पुलिस तीनों मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।सुशांत गोल्फ सिटी के फ्रेंडस कॉलोनी निवासी वीना तिवारी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदात्री के पद से रिटायर हैं। उनका बचत खाता एसबीआई इंदिरानगर शाखा में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाते से 2.5 लाख रुपये उड़ाए, केस दर्ज

आठ सालों से पीड़िता का कैंसर का इलाज चल रहा है। कुछ समय पहले पीड़ित ने ऑनलाइन खाते की डिटेल्स चेक की तो पता चला कि 26 अक्टूबर 2024 से 3 अप्रैल 2026 के बीच खाते से कई बार में 3,71,489 रुपये निकले हैं। वहीं, सरोजनीनगर के विष्णु लोक कॉलोनी निवासी गौरव शुक्ल का खाता एक्सिस बैंक में है। उन्होंने बताया कि साइबर जालसाज ने बिना ओटीपी के खाते से तीन बार में 1,52,625 रुपये निकाल लिए। ठगी की जानकारी तब हुई जब वे बैंक में रुपये जमा करने गए थे। जानकारी मिली कि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ठगी की गयी है। उधर, इटौंजा के जमखनवा निवासी बनवारी लाल का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया व पंजाब नेशन बैंक में है। उनका कहना है कि साइबर जालसाज ने उनके दोनों खातों से कई बार में 1,13,499 रुपये पार कर दिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।