भाजपा एमएलसी ने गिनाईं उपलब्धियां
Lucknow News - लखनऊ में भाजपा के विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने निरालानगर क्षेत्र में जनसम्पर्क किया और नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने निरालानगर क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर केन्द्र सरकार के 12 वर्ष व प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की।
सरकारी उपलब्धियों पर चर्चा
मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक नई पहचान स्थापित की है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों के हित, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, आधारभूत संरचना के विकास तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश कानून व्यवस्था, निवेश, औद्योगिक विकास, एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेजों एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। उन्होंने निरालानगर नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सदस्य वीके अग्रवाल के साथ मदन अग्रवाल, अरविंद पांडेय, डॉ रजत श्रीवास्तव, संजय कुमार, राजीव मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, मुकेश पुरी के आवास पर जाकर बैठक की।
जनसंपर्क अभियान
बैठक के बाद निराला नगर क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रक वितरित किए। जनसंपर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष रमन निगम, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदर्शन कटियार, लव कुश त्रिवेदी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन