Lucknow Mayor delivers CM Yogi Adityanath message regarding intruders, requiring verification before hiring दुकान-मकान में काम देने से पहले कराएं सत्यापन, घुसपैठियों को लेकर मेयर ने सुनाया योगी का संदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दुकान-मकान में काम देने से पहले कराएं सत्यापन, घुसपैठियों को लेकर मेयर ने सुनाया योगी का संदेश

यूपी की राजधानी लखनऊ में मेयर ने व्यापारियों को सीएम योगी का संदेश सुनाया है। मेयर ने कहा कि सीएम योगी ने कहा कि घुसपैठियों से सर्तक रहें। मकान ओर दुकान में काम देने से पहले सत्यापन कराएं।

Wed, 10 Dec 2025 07:50 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
दुकान-मकान में काम देने से पहले कराएं सत्यापन, घुसपैठियों को लेकर मेयर ने सुनाया योगी का संदेश

यूपी में घुसपैठियों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ऐक्शन में है। राजधानी लखनऊ में आलमबाग चौराहा स्थित मार्केट में बुधवार को आयोजित जन-संपर्क कार्यक्रम के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेशवासियों के नाम भेजी गई पाती की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी का संदेश है कि घुसपैठियों से सर्तक रहें। दुकान-मकान में काम देने से पहले सत्यापन कराएं। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के संदेश को रुचि और गंभीरता से सुना तथा इस पहल की सराहना की।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह पाती प्रदेश में अवैध रूप से निवास कर रहे घुसपैठियों के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई और इससे जुड़ी जन-सुरक्षा जागरूकता को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जारी की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को पनपने से रोकने के लिए नागरिकों का सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरेलू कार्य या दुकान-कारोबार में किसी भी व्यक्ति को रखने से पहले उसकी पहचान एवं सत्यापन अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की सुरक्षा समस्या उत्पन्न न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने पूरी की ये मांग
ये भी पढ़ें:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद कार में आग; मां, बेटा और 3 बेटियों की मौत

महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस अवसर पर कहा कि कानून-व्यवस्था मजबूत रखने में प्रशासन के साथ नागरिकों का सहयोग सबसे बड़ी शक्ति है। समाज का हर व्यक्ति इस जागरूकता अभियान का सहभागी बने और मुख्यमंत्री के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाए, यही प्रदेश की सुरक्षा और समृद्धि का आधार है। कार्यक्रम में अनेक जन-प्रतिनिधि और व्यापारी उपस्थित रहे, जिनमें पार्षद सौरभ सिंह मोनू, रंजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि गिरीश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता मान सिंह, नानक चंद लखमानी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।