lucknow lda Plots varun vihar scheme registration 2100 plots lucknow real estate up news राजधानी लखनऊ में प्लाट खरीदने का मौका, LDA की नई योजना में 2100 भूखंडों का होगा पंजीकरण, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजधानी लखनऊ में प्लाट खरीदने का मौका, LDA की नई योजना में 2100 भूखंडों का होगा पंजीकरण

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अपनी नई 'वरुण विहार' आवासीय योजना लॉन्च करने जा रहा है। इसके प्रथम चरण में कैलाश और काशी खंड के लगभग 2100 भूखंडों (Plots) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोला जाएगा। आगरा एक्सप्रेस-वे के पास 330 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है।

Fri, 10 April 2026 10:31 AMYogesh Yadav लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share
राजधानी लखनऊ में प्लाट खरीदने का मौका, LDA की नई योजना में 2100 भूखंडों का होगा पंजीकरण

राजधानी लखनऊ में प्लाट खरीदने का एक और मौका मिलने वाला है। लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी एलडीए की वरुण विहार योजना लांच होने का समय आ गया है। प्रथम चरण में कैलाश खण्ड और काशी खण्ड के लगभग 2100 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। योजना के लिए 1300 किसानों से 330 हेक्टेयर से अधिक भूमि 1160 करोड़ रुपये में खरीदी जा चुकी है। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में गुरुवार को एलडीए के पारिजात सभागार में समीक्षा बैठक में प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी।

मण्डलायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त आवासीय योजनाएं मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत स्वीकृत हैं। इसे ध्यान में रखते हुए भूमि के दाखिल खारिज आदि की कार्यवाही शीर्ष प्राथमिकता पर सुनिश्चित करायी जाए। बैठक में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा एवं सीपी त्रिपाठी, मुख्य नगर नियोजक केके गौतम समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे उद्घाटन; पीएम मोदी के दौरे से पहले एडीजी ने संभाला मोर्चा

कैलाश व काशी खण्ड के लिए पहले पंजीकरण

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस-वे पर 2270 हेक्टेयर क्षेत्रफल में योजना विकसित होगी, सदर व सरोजनीनगर तहसील के ग्राम-भलिया, आदमपुर इन्दवारा, बहरू आदि की भूमि किसानों से सहमति के आधार पर खरीदी जा रही है। जून में योजना लांच होगी। प्रथम चरण में कैलाश खण्ड व काशी खण्ड में 2100 भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोला जाएगा। नैमिष नगर योजना सितम्बर में प्रस्तावित है।

निजी टाउनशिप की सुविधाओं का ऑडिट

शहर में निजी विकासकर्ताओं द्वारा विकसित की जा रही टाउनशिप में सार्वजनिक सुविधाओं का थर्ड पार्टी ऑडिट होगा। जिससे कि यह सुनिश्चित कराया जा सके कि विकासकर्ताओं ने मौके पर स्वीकृत डीपीआर के अनुसार एसटीपी, पार्क, विद्युत उपकेन्द्र आदि का विकास कार्य कराये हैं या नहीं।

भूमि मुद्रीकरण के प्रस्तावों पर भी बैठक में हुई चर्चा

बैठक में भूमि मुद्रीकरण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसमें 1090 चौराहा, ऐशबाग, हरिहरपुर एवं जानकीपुरम योजना के पास अतरौली में स्थित नगर निगम के स्वामित्व वाली भूमि के मुद्रीकरण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि उक्त भूमि प्राइम लोकेशन पर हैं और आवासीय एवं अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए काफी उपयोगी होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या में बड़ा हादसा टला: मुख्य मार्ग 100 मीटर तक धंसा, कई वाहन सवार बचे
ये भी पढ़ें:यूपी में कारोबारी के साथ ‘धुरंधर’ जैसी साजिश! खून में मिला खतरनाक जहर, केस दर्ज

निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार

वरुण विहार योजना के माध्यम से लखनऊ विकास प्राधिकरण का लक्ष्य न केवल आवास की कमी को दूर करना है, बल्कि आगरा एक्सप्रेस-वे के किनारे एक सुनियोजित उप-नगर (Satellite Town) विकसित करना भी है। जानकारों का मानना है कि इस प्राइम लोकेशन पर भूखंडों के आवंटन से लखनऊ के रियल एस्टेट बाजार में जबरदस्त उछाल आएगा। योजना के अंतर्गत अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, चौड़ी सड़कें, एलईडी स्ट्रीट लाइट और विशाल हरित क्षेत्र (Green Belt) विकसित करने का प्रस्ताव है।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना का हिस्सा होने के कारण यहां बुनियादी ढांचागत विकास बेहद तेज गति से होगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार, वरुण विहार और इसके बाद आने वाली नैमिष नगर योजना से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों का अपनी छत का सपना साकार हो सकेगा। भविष्य में इस क्षेत्र को ट्रांसपोर्ट नगर और एयरपोर्ट से जोड़ने वाली कनेक्टिविटी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे यह इलाका निवेश के लिहाज से राजधानी का सबसे हॉट डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।