Lucknow KGMU doctor Rameez arrested, accused of rape and conversion; reward of Rs 50,000 was offered रेप और धर्मांतरण का आरोपी केजीएमयू डॉक्टर रमीज गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रेप और धर्मांतरण का आरोपी केजीएमयू डॉक्टर रमीज गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

यूपी की राजधानी लखनऊ में रेप और धर्मांतरण का आरोपी केजीएमयू डॉक्टर रमीज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉक्टर रमीज पर 50 हजार रुपए का इनाम था। डॉक्टर रमीज हुसैनाबाद स्थित फ्लैट से कुछ सामान निकालने आया था।

Fri, 9 Jan 2026 07:41 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
रेप और धर्मांतरण का आरोपी केजीएमयू डॉक्टर रमीज गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

लखनऊ केजीएमयू के रेजीडेंट डॉक्टर रमीज को दुष्कर्म और धर्मांतरण के प्रयास के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस का दावा है कि मुखबिर की सूचना पर सिटी रेलवे स्टेशन के पास से उन्हें पकड़ा गया।डॉक्टर रमीज हुसैनाबाद स्थित फ्लैट से कुछ सामान निकालने आया था। फ्लैट के पास से पुलिस ने दबोचा। डॉक्टर रमीज कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में था।

इससे पहले दिन में केजीएमयू में शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात कराने के आरोपी जूनियर रेजिडेंट डॉ. रमीज उद्दीन नायक पर ऐक्शन हुआ। डॉक्टर रमीज का दाखिला रद्द होगा, वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाएगा। इसके लिए केजीएमयू प्रशासन की तरफ से डीजीएमई को आज पत्र भेजा जाएगा। यह जानकारी केजीएमयू की कुलपति प्रो, सोनिया नित्यानंद ने दी है।

हालांकि केजीएमयू में धर्मांतरण के प्रयास के आरोपी पैथोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर को कथित रूप से बचाने वाले मददगारों की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। जांच के दौरान दो प्रोफेसरों की भूमिका संदेह के घेरे में बताई जा रही थी, उस पर भी केजीएमयू प्रशासन की तरफ से अभी कुछ कहा नहीं गया है और न ही उन्हें क्लीनचिट दी गई। प्रवक्ता केके सिंह ने कहा है कि इस मामले में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

आरोप है कि पैथोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज ने एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर को प्रेमजाल में फंसाया। शादी की बात सामने आने पर आरोपी ने महिला डॉक्टर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे धमकाया गया, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर महिला डॉक्टर ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ।घटना के बाद पीड़िता ने केजीएमयू प्रशासन, पुलिस, मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल और राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। मामला सामने आने पर प्रशासन और जांच एजेंसियां सक्रिय हुईं।

विशाखा कमेटी की जांच रिपोर्ट को सौंपी गई

इसमें केजीएमयू में दो कमेटियां मामले की जांच कर रही थीं। यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच विशाखा कमेटी कर रही है, जबकि धर्मांतरण प्रकरण की जांच सात सदस्यीय कमेटी को सौंपी गई है, जिसमें एक सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक भी शामिल हैं। विशाखा कमेटी की जांच रिपोर्ट गुरुवार को सौंपी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में भूमाफियाओं ने 2 अरब की सरकारी जमीन बेच डाली, हाथ पर हाथ धरे रहे अफसर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।