हिन्दू लड़की को ले गया दिल्ली, अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण-निकाह का दबाव बनने लगा, फिर..
यूपी में एक हिन्दू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर नफीस दिल्ली ले गया। वहां अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्मांतरण, निकाह का दबाव बनाया। विरोध पर पीटा। युवती और उसके परिवारीजनों ने यह आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की।

यूपी की राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम इलाके की रहने वाली हिंदू युवती को प्रेम जाल फंसाकर नफीस खान बीते माह अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्मांतरण, निकाह का दबाव बनाया। विरोध पर पीटा। युवती और उसके परिवारीजनों ने यह आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। आरोप है कि सुनवाई न होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ रविवार रात थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
युवती के भाई के मुताबिक नफीस खान क्षेत्र में ही रहता है। उसने बहन को प्रेम जाल में फंसाकर बीते माह अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां उसने उस पर धर्मांतरण और निकाह करने का दबाव बनाया। विरोध पर मारपीट कर प्रताड़ित करने के साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता था। बहन को घर से निकलने नहीं दिया। किसी तरह बहन वहां से भागकर निकली उसने फोन कर जानकारी दी। परिवारीजन दिल्ली पहुंचे और उसे वहां से लेकर आ गए। बहन ने घर लौटकर सारी जानकारी दी। इसके बाद 21 फरवरी को आरोपी नफीस के खिलाफ तहरीर लेकर जानकीपुरम थाने पहुंचे।
थाने में तहरीर लेकर रख ली पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। लगातार धमकियां मिल रही थी। रविवार रात बजरंगदल कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। वहां थाने पर धरने पर बैठ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तब थाने से भीड़ हटी। इंस्पेक्टर विनोद तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।




साइन इन