Lucknow girl s clothes were torn, a shoe was rubbed on her face several serious allegations against police inspector लखनऊ में युवती के कपड़े फाड़े, चेहरे पर रगड़ा जूता, दारोगा पर कई गंभीर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में युवती के कपड़े फाड़े, चेहरे पर रगड़ा जूता, दारोगा पर कई गंभीर आरोप

राजधानी लखनऊ की पीजीआई थाने की पुलिस पर एक युवती ने दुर्व्यवहार करने और पुलिस चौकी लाकर कपड़े फाड़ने, चेहरे पर जूते रगड़ने का आरोप लगाया है। युवती ने 112 पर अपने साथ छेड़छाड़ की शिकायत की थी। युवती ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर न्याय की गुहार लगाई है। जान देने की धमकी भी दी है।

Fri, 5 Sep 2025 11:15 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ में युवती के कपड़े फाड़े, चेहरे पर रगड़ा जूता, दारोगा पर कई गंभीर आरोप

राजधानी लखनऊ की पुलिस एक बार फिर कटघरे में हैं। एक युवती ने 112 पर छेड़छाड़ की शिकायत की तो उसे ही पुलिस चौकी ले आया गया। उसे गालियां दी गईं और दारोगा ने उसके कपड़े तक फाड़े। मुंह पर जूते रगड़ने और महिला सिपाहियों से पिटाई कराने का आरोप भी युवती ने लगाया है। अपनी आपबीती सुनाते हुए युवती ने अधिकारियों से गुहार लगाई है। कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो सुसाइड कर लेगी। युवती ने आपबीती का वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर डाला है। कहा कि मैं जान दे दूंगी और इसका जिम्मेदार थाना पीजीआई होगा।

युवती के अनुसार पीजीआई थाना इलाके में सेक्टर दस में वह अपने दोस्त से मिलने जा रही थी। इसी दौरान कुछ लड़के उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। उसने डायल 112 पर फोन कर शिकायत की। कुछ देर में ही पुलिस आती है और युवती से ही दुर्व्यवहार करने लगते हैं। युवती को कहते हैं कि तुम धंधे वाली हो। इसके अलावा गंदी-गंदी गालियां देते हैं। यह भी कहते हैं कि तुमने शराब पी रखी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक ही पेड़ से दो युवकों ने लगाई फांसी, एक की मौत, डाल टूटने से दूसरे की जान बची

युवती ने कहा कि डबल स्टार वाले दारोगा के साथ दो लेडीज सिपाही भी थीं। इसके अलावा एक गाड़ी चला रहा था। उन लोगों ने घसीटकर मुझे गाड़ी में बैठाया और पुलिस ले जाकर पीटा। अपने शरीर के जख्म दिखाते हुए कहा कि मुझे गंभीर चोटें आईं है। दारोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डबल स्टार वाले ने मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। चौकी के अंदर मेरे मुंह पर जूते भी रगड़े।

कहा कि मुझे केवल न्याय चाहिए। अब इतनी बेइज्जती के बाद मैं जीना नहीं चाहती हूं। मुझे न्याय नहीं मिला तो विधानसभा के सामने जान दे दूंगी। मेरी मौत की जिम्मेदार लखनऊ की पीजीआई पुलिस होगी। फिलहाल युवती की शिकायत पर लखनऊ पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।