Lucknow businessman murder: Was woman behind chopping the father into pieces and hiding half body in a blue drum बाप के टुकड़े कर आधी लाश नीले ड्रम में भरने के पीछे औरत तो नहीं, बेटे से क्यों था झगड़ा?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बाप के टुकड़े कर आधी लाश नीले ड्रम में भरने के पीछे औरत तो नहीं, बेटे से क्यों था झगड़ा?

यूपी की राजधानी लखनऊ में कारोबारी हत्याकांड में एक महिला चर्चा में आई है। एक करीबी रिश्तेदार और मोहल्ले वालों का कहना है कि एक महिला से मानवेंद्र की करीबियां थीं। इसका विरोध अक्षत और उसके घरवाले करते थे। बाप-बेटे में झगड़ा भी होता था।

Tue, 24 Feb 2026 08:50 PMDeep Pandey लखनऊ, हिन्दुस्तान
share
बाप के टुकड़े कर आधी लाश नीले ड्रम में भरने के पीछे औरत तो नहीं, बेटे से क्यों था झगड़ा?

यूपी की राजधानी लखनऊ में कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या कर टुकड़े में काट कर आधी लाश नीले ड्रम में भरने की वजह कहीं महिला तो नहीं? कारोबारी मानवेंद्र के बहनोई एसके सिंह भदौरिया ने भी बताया कि हत्या की वजह कोई और है। वहीं, एक करीबी रिश्तेदार और मोहल्ले वालों का कहना है कि एक महिला से मानवेंद्र की करीबियां थीं। इसका विरोध अक्षत और उसके घरवाले करते थे। महिला को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। हत्या के दो दिन पूर्व मानवेंद्र अपने व्यवसायिक पार्टनर के साथ कार से लौट रहे थे। उस समय भी महिला का फोन मानवेंद्र के पास आया था। फोन पर दोनों का विवाद भी हुआ था। इसके बाद मानवेंद्र घर पहुंचे तो वह बेटे पर नाराज हुए। फिर उनका अक्षत से झगड़ा हुआ था।

दरअसल, कारोबारी की हत्या की वजह का जो खुलासा आरोपी बेटे अक्षत ने किया वह करीबी रिश्तेदार और मोहल्ले वाले मानने को तैयार नहीं हैं। अक्षत का दावा है कि पिता उस पर नीट की तैयारी करने का दबाव बना रहे थे इसलिए उसने उन्हें मार डाला। हालांकि आरोपी के बयानों की ही थ्योरी पर पुलिस भी काम कर रही है।

खून की छींटे लगी दीवार में साक्ष्य मिटाने के लिए किया पेंट :

गोली सिर में मारे जाने के कारण खून की छीटें दीवार पर पड़ी थी। इसके साथ ही मांस के लोथड़े भी चिपक गए थे। अगले दिन 20 फरवरी को अक्षत मार्केट से पेंट खरीदकर लाया था। उसने साक्ष्य मिटाने के लिए दीवार पर पेंट भी किया था। पुलिस को कमरे में दीवार पर ताजा पेंट कहीं कहीं लगा मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्कान से अक्षत तक पहुंची नीले ड्रम की साजिश, पिता के शव के टुकड़े छुपाए
ये भी पढ़ें:लखनऊ में बेटे ने ही शराब कारोबारी बाप को मारा, हाथ-पैर काटकर शव ड्रम में छिपाया

पैनल ने वीडियोग्राफी में किया पीएम, आज होगा अंतिम संस्कार :

डॉक्टरों के पैनल ने मंगलवार को वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम करने वाली टीम के मुताबिक शव करीब तीन दिन पुराना है। पूरी तरह से गल चुका था। चूंकि सूर्यास्त हो चुका था। इस लिए पीएम के बाद शव वहीं मार्च्युरी में रखा दिया गया है। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरी से किए पिता के टुकड़े, एसिड से गलाने की थी तैयारी; लखनऊ मर्डर में खुलासा

पिता ने कुछ भी बोलने से किया इंकार :

मानवेंद्र की हत्या की सूचना पर उनके पिता मंगलवार को जालौन से यहां पहुंचे। उन्होंने हत्या के संबंध में कोई भी बात करने से इंकार कर दिया। वहीं, मोहल्ले में घटना की चर्चा दिन बर बनी रही। घर के पास बने पार्क में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। महिलाएं और पुरुष आपस में हत्या के संबंध में ही बातचीत करते रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।