lucknow bareilly to noida jewar airport indigo flights schedule connectivity लखनऊ से नोएडा केवल एक घंटे में, जेवर के लिए राजधानी से शुरू हो रहीं चार उड़ानें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ से नोएडा केवल एक घंटे में, जेवर के लिए राजधानी से शुरू हो रहीं चार उड़ानें

उत्तर प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी में 1 जुलाई से बड़ा विस्तार होने जा रहा है। लखनऊ से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के बीच चार दैनिक उड़ानें शुरू होंगी, जिससे दोनों शहरों के बीच का सफर मात्र एक घंटे का रह जाएगा।

Fri, 8 May 2026 06:33 AMYogesh Yadav लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share
लखनऊ से नोएडा केवल एक घंटे में, जेवर के लिए राजधानी से शुरू हो रहीं चार उड़ानें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से लखनऊ के बीच एक जुलाई से फ्लाइटें शुरू हो रही हैं। अब जिनको गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा या आसपास के शहर जाना है उनको दिल्ली तक की विमान यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। दोनों शहरों के बीच चार फ्लाइटें शुरू हो रही हैं। इंडिगो की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, यात्रियों को सुबह, दोपहर और रात तीनों समय फ्लाइट के विकल्प मिलेंगे।

शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट 6ई 7625 सुबह 7:40 बजे लखनऊ से रवाना हो कर 8:55 बजे नोएडा पहुंचेगी। इसी तरह 6 ई 7624 सुबह 6:00 बजे नोएडा से उड़ान भरने के बाद 7:10 बजे लखनऊ उतरेगी। नोएडा से ही दिन में 15:05 बजे फ्लाइट संख्या 6ई 7628 रवाना हो कर 16:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रात में 6ई 7629 लखनऊ से 21:35 बजे उड़ान भरने के बाद 22:50 बजे लखनऊ उतरेगी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार ये फ्लाइटें सप्ताह के सातों दिन दोनों शहरों को जोड़ेंगी। लखनऊ के अलावा नोएडा से जयपुर, चंडीगढ़, भोपाल और देहरादून जैसे शहरों के लिए भी 1 जुलाई से ही दैनिक उड़ानों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब अखिलेश यादव को पूड़ी खिलाने वाली दलित अंजलि के परिवार पर आफत, पिता का डिमोशन

नवी मुंबई के बाद बरेली से अब दिल्ली, नोएडा को फ्लाइट की सौगात

बरेली। लंबे समय से दिल्ली को फ्लाइट की मांग चल रही थी, जो अब जून से उड़ान भरेगी। एक नहीं दो-दो फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट से जुड़ेंगी। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा जेवर एयरपोर्ट को भी एक फ्लाइट मिली है। बरेली एयरपोर्ट प्रबंधन ने नई फ्लाइट उड़ान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो जून को दिल्ली और 30 जून से नोएडा जेवर के लिए बरेली से फ्लाइट शुरू होगी।

बरेली एयरपोर्ट प्रबंधन करीब एक साल से कई शहरों के लिए बरेली से हवाई सेवा जोड़ने के प्रयास में लगा है। कुशीनगर, वाराणसी, अयोध्या, कोलकत्ता, चेन्नई आदि का रूट सर्वे किया जा चुका है। प्रस्ताव भेज दिये गये हैं। दिल्ली और नोएडा को फ्लाइट का जो प्रस्ताव गया था। उस पर स्वीकृत मिल गई है। इंडिगो एटीआर 78-78 सीटर दिल्ली और नोयडा को चलाएगा। हालांकि अभी डीजीसीए से फाइनल एप्रूबल होना है। इतना तय हो गया है, दिल्ली को बरेली से दो जून और नोएडा जेवर एयरपोर्ट को 30 जून से फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूबर शादाब जकाती पर नई मुसीबत, ज्वेलरी शोरूम खुलते ही बंद, कांप्लेक्स सील
ये भी पढ़ें:हर सिपाही से 2000 की वसूली, आईपीएस चला रहे 'गैंग', कांस्टेबल के VIDEO से खलबली

दिल्ली को तीन और नोएडा को सप्ताह में चार दिन फ्लाइट चलाने को इंडिगो ने स्वीकृति दी है। अभी तक बरेली से दो सेक्टर नवी मुंबई और बैंगलूरू को फ्लाइट चलती है। अब जून से दिल्ली और नोएडा जेवर जुड़ने से बरेली एयरपोर्ट से चार सेक्टर की सेवाएं दी जाने लगेंगी। अयोध्या, वाराणसी, चेन्नई, कुशीनगर, कोलकत्ता आदि शहरों के लिए सर्वे किया जा चुका है। जल्द ही इन अन्य शहरों को बरेली से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। बरेली एयरपोर्ट का करीब 32 हेक्टेयर में विस्तार किया जाना है। जमीन आदि खरीदी जा चुकी है।

बरेली एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश कुमार के अनुसार बरेली को दो नई फ्लाइट मिली हैं, जो जून में शुरू होंगी। दिल्ली को दो जून से सप्ताह में तीन और नोयडा जेवर को सप्ताह में चार दिन फ्लाइट चलेगी। डीजीसीए से फाइनल एप्रबल इसी महीने में आ जाएगा। इंडियो दोनों फ्लाइट एटीआर 78-78 सीटर नोएडा और दिल्ली को चलाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।