Lucknow BA student murder, Sensation in the area, police engaged in investigation घर में घुसकर बीए की छात्रा की गला रेतकर हत्या, लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज मर्डर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घर में घुसकर बीए की छात्रा की गला रेतकर हत्या, लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज मर्डर

यूपी के लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज मर्डर सामने आया है। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Sun, 23 Nov 2025 02:38 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
घर में घुसकर बीए की छात्रा की गला रेतकर हत्या, लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज मर्डर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज मर्डर की वारदात सामने आई है। यहां मोहनलालगंज इलाके में दिन दहाड़े घर में घुसकर युवक ने बीए की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे मोहनलालगंज के धरमावत खेड़ा में घर में घुसकर युवक ने केकवी में बीए की छात्रा प्रियांशी (18) की धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देकर बेखौफ आरोपी पैदल ही रोड की तरफ भाग गया। इसके बाद बाइक लेकर भाग निकला। सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इसके बाद लोगों सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव के बाद अब एमएलसी इलेक्शन की अंतिम वोटर लिस्ट की डेट आई, जानें

घटना के समय प्रियांशी घर के किचन में अकेली थी छात्र

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक, घटना के समय प्रियांशी घर के किचन में अकेली थी। जबकि उसकी छोटी बहन महक छत पर थी। उसकी मां पूनम किसी काम से बाहर गई थी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी मृतका के घर पर आता जाता था। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी अपनी बाइक गांव के चौराहे पर खड़ी करके आया था और गला रेतने के बाद पैदल निकलकर मौके से भगाकर बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही खुलासा कर आरोपी को पकड़ कर जेल भेजेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।