lucknow aparna yadav burns sap jhanda akhilesh yadav reaction hazratganj case अपर्णा यादव के झंडा जलाने से सपाइयों में आक्रोश, केस के लिए तहरीर, क्या बोले अखिलेश यादव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपर्णा यादव के झंडा जलाने से सपाइयों में आक्रोश, केस के लिए तहरीर, क्या बोले अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव द्वारा लखनऊ में सपा और कांग्रेस का झंडा जलाए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। इस घटना से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के नेताओं ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में अपर्णा के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Mon, 20 April 2026 01:41 PMYogesh Yadav लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
share
अपर्णा यादव के झंडा जलाने से सपाइयों में आक्रोश, केस के लिए तहरीर, क्या बोले अखिलेश यादव

UP News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर लखनऊ में विधानसभा के सामने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलाया। इसे लेकर सपा नेता आक्रोशित हैं। लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में अपर्णा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी है। अखिलेश यादव ने अपर्णा के झंडा जलाने पर कहा कि किसी के इमोशन को हर्ट नहीं करना चाहिए।

अपर्णा के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि उस पर मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। हम और आप जानते हैं कि रंग किसी न किसी धर्म से जुड़ा होता है या हर धर्म का कोई न कोई रंग होता है। समाजवादियों के झंडे का रंग लाल है। लाल क्रांति का रंग है। यह हमारी देवियों का भी रंग है। उनके पहनावे का भी रंग है। हनुमान जी का भी रंग है। नए जोड़े जब बनते हैं तो चूड़ियों का रंग भी लाल होता है। हमारी देवी के चुनरी का रंग भी लाल होता है। इसलिए किसी के भी इमोशन को हर्ट नहीं करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपर्णा ने सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया; बोलीं- नारी शक्ति इन्हें माफ नहीं करेगी

अपर्णा के खिलाफ केस के लिए तहरीर

उधर, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार ने रविवार को अपर्ण यादव के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी। सपा के राष्ट्रीय सचिव प्रतिनिधि मंडल के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त निरीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण बिल के नाम पर शनिवार रात अपर्णा यादव अपने कुछ समर्थकों के साथ विधानभवन के सामने पहुंचीं। वहां उन्होंने नारेबाजी की और समाजवादी पार्टी व कांग्रेस का झंडा जलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले कहीं और दरी बिछाते थे, अब यहां तो..., अखिलेश यादव का ब्रजेश पाठक पर पलटवार
ये भी पढ़ें:फेक करेंसी पर रार; अखिलेश यादव ने पूछा- बीजेपी MLA पर ऐक्शन में देरी क्यों?

अपर्णा के साथ कई अन्य महिलाएं भी थीं। प्रदीप ने इंस्पेक्टर से कहा कि किसी भी हाल में उन्हें पार्टी का झंडा नहीं जलाना चाहिए था। इससे तमाम कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। झंडा जलाए जाने से पार्टी से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। अपर्णा ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। अपर्णा के खिलाफ अगर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

वहीं, कई जिलों में अपर्णा यादव के खिलाफ सपाइयों में आक्रोश देखने को मिला है। मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने अपर्णा यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। सपा नेत्री नेहा गौड़ के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।