lover of sports cars and bikes Prateik Yadav favorite was the Blue Bolt Lamborghini स्पोर्ट्स कार और बाइकों का शौक, प्यारी थी ‘ब्लू बोल्ट लैम्बोर्गिनी’, प्रतीक के ऑटो कलेक्शन में क्या-क्या?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्पोर्ट्स कार और बाइकों का शौक, प्यारी थी ‘ब्लू बोल्ट लैम्बोर्गिनी’, प्रतीक के ऑटो कलेक्शन में क्या-क्या?

प्रतीक यादव अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, फिटनेस और करोड़ों की सुपरकारों को लेकर चर्चा में रहते थे। प्रतीक यादव को स्पोर्ट्स कार और बाइकों का बहुत शौक था। उन्होंने वर्ष 2016 के अंत में लैम्बोर्गिनी हुरकान दिल्ली से खरीदी। यह कार जब लखनऊ में सड़क पर निकलती थी तो आने जाने वाले कई वाहन ठिठक जाते।

Thu, 14 May 2026 10:26 AMsandeep हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
स्पोर्ट्स कार और बाइकों का शौक, प्यारी थी ‘ब्लू बोल्ट लैम्बोर्गिनी’, प्रतीक के ऑटो कलेक्शन में क्या-क्या?

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। प्रतीक यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। राजनीति से दूर रहने वाले प्रतीक यादव अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, फिटनेस और करोड़ों की सुपरकारों को लेकर चर्चा में रहते थे। प्रतीक यादव को स्पोर्ट्स कार और बाइकों का बहुत शौक था। उन्होंने वर्ष 2016 के अंत में लैम्बोर्गिनी हुरकान दिल्ली से खरीदी।

प्रतीक को सबसे प्यारी थी ब्लू बोल्ट लैम्बोर्गिनी

यह कार जब लखनऊ में सड़क पर निकलती थी तो आने जाने वाले कई वाहन ठिठक जाते। लोग रुक कर देखते क्योंकि लखनऊ में इसके पहले ऐसी कार किसी ने नहीं देखी थी। प्रतीक ने इस कार को ‘ब्लू बोल्ट’ नाम दिया क्योंकि यह आसमानी रंग की थी। कार 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आ गई। उस बीच सपा के भीतर साइकिल चुनाव चिह्न पर विवाद चल रहा था। इसके पूर्व 2016 के नवम्बर में नोटबंदी भी हुई थी तो विपक्ष का आईटी सेल एक्स यानी उस समय के ट्विटर पर सक्रिय हो गया। आखिरकार प्रतीक 2017 की 9 फरवरी को सोशल मीडिया पर ही सामने आए। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस पसंदीदा कार के लिए उन्होंने 4.5 करोड़ का लोन लिया है। उस वक्त यह कार 5.23 करोड़ रुपये ऑनरोड थी।

लैम्बोर्गिनी के लिए लिया था 4.5 करोड़ का लोन

प्रतीक ने तब यह भी कहा था कि नियमित रूप से उसकी ईएमआई भी अदा कर रहे हैं। यह भी बताया कि उन्होंने यह कार नई दिल्ली स्थित लैम्बोर्गिनी के आधिकारिक डीलर से खरीदी थी। उनके पास कई एसयूवी और प्रीमियम वर्ग की सेडान थीं। एसयूवी में रेंज रोवर, लैंड रोवर डिस्कवरी और मर्सडीज बेंज भी उनके पास थी जिनका उपयोग वह आने-जाने के लिए करते थे। प्रतीक ने कार के लिए 4.5 करोड़ का लोन लिया था। उनके पास महंगी कारों का जखीरा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ई-मेल से इजहार, इंस्टाग्राम पर तकरार, फिल्मी रही अपर्णा-प्रतीक की लव स्टोरी
ये भी पढ़ें:प्रतीक यादव राजनीति से दूर फिटनेस और बिजनेस में रमे रहे, अपर्णा से की लव मैरिज

गाड़ी का नाम अनुमानित कीमत (रुपये)

लैम्बोर्गिनी हुराकन (स्पाइडर)- 5.23 करोड़

रेंज रोवर (स्पोर्ट्स)- 2.10 करोड़ से 4 करोड़

लैंड रोवर डिस्कवरी- 95 लाख से 1.30 करोड़

मर्सिडीज बेंज एसई क्लास- 70 लाख से 1.60 करोड़

बाइक के भी दीवाने थे प्रतीक

सुजुकी हायाबूसा- 16 से 20 लाख

डुकाटी- 20-45 लाख

हार्ले डेविसन (हेरिटेज) 18-35 लाख

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ का सबसे बड़ा जिम और रियल एस्टेट बड़ा बिजनेस; पीछे क्या-क्या छोड़ गए प्रतीक?

बड़े भाई अखिलेश यादव यूपी के सीएम थे तो प्रतीक बेरोकटोक मुख्यमंत्री आवास 5 कालीदास मार्ग से गुजरा करते थे। 2017 की 22 मार्च को अपनी लैम्बोर्गिनी लेकर निकले और जेहन से उतर गया कि अब उनके भाई सीएम नहीं हैं। उन्होंने गाड़ी 5 केडी मार्ग की ओर मोड़ दी लेकिन पुलिस ने रोक लिया। हालांकि प्रतीक ने बिना कोई बहस किए गाड़ी दूसरी ओर घुमा ली लेकिन यह खबर सुर्खियां बनी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।