Lover Lands Behind Bars Over Romance with Young Woman Enraged Girlfriend Climbs Tower Leaving Police Scrambling युवती की मोहब्बत में सलाखों के पीछे पहुंच गया प्रेमी, नाराज प्रेमिका टावर पर चढ़ी, पुलिस के फूले हाथ-पांव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

युवती की मोहब्बत में सलाखों के पीछे पहुंच गया प्रेमी, नाराज प्रेमिका टावर पर चढ़ी, पुलिस के फूले हाथ-पांव

रायबरेली में युवती की मोहब्बत में एक युवक सलाखों के पीछे पहुंच गया। युवती के घर वालों ने मुकदमा दर्ज करवाकर उसे जेल भिजवा दिया। प्रेमिका को जब इसकी जानकारी हुई तो वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और प्रेमी को जेल से छुड़वाने की मांग करते हुए नीचे कूदने की धमकी देने लगी।

Sun, 5 April 2026 03:20 PMDinesh Rathour रायबरेली
share
युवती की मोहब्बत में सलाखों के पीछे पहुंच गया प्रेमी, नाराज प्रेमिका टावर पर चढ़ी, पुलिस के फूले हाथ-पांव

Raibareilly News: यूपी के रायबरेली में युवती की मोहब्बत में एक युवक सलाखों के पीछे पहुंच गया। युवती के घर वालों ने मुकदमा दर्ज करवाकर उसे जेल भिजवा दिया। प्रेमिका को जब इसकी जानकारी हुई तो वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और प्रेमी को जेल से छुड़वाने की मांग करते हुए नीचे कूदने की धमकी देने लगी। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो उसकी हाथ-पांव फूल गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी युवती को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन युवती अपनी मांग पर अड़ी रही। करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय से चल रहे युवती के ड्रामे से पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। खबर लिखे जाने तक युवती मोबाइल टॉवर पर ही बैठी थी। पुलिस और गांव वाले उसे मनाने की कोशिशों में जुटे थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दृश्य फिल्म देखकर ठिकाने लगाई लाश, अवैध संबंध में पत्नी ने पति को मरवा डाला

युवती के परिजनों ने प्रेमी को पहुंचाया था जेल

घटना रायबरेली जनपद के थाना गुरुबख्शगंज क्षेत्र स्थित एक गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि युवती का क्षेत्र निवासी एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने प्रेमी पर लड़की को फुसलाने और उसका यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेमी के जेल जाने से युवती नाराज थी। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे युवती मौका पाकर घर से निकली और गांव के बाहर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका की मौत के बाद मिला 17 साल छोटे प्रेमी का शव, पुराने आशिक पर हत्यारोप

प्रेमी को जेल से छुड़वाने पर अड़ी युवती

युवती को मोबाइल टॉवर पर चढ़ता देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने युवती के परिजनों को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन लड़की अपने प्रेमी को जेल से छुड़वाने की मांग पर अड़ गई। मौके पर मौजूद थाना गुरबक्श गंज पुलिस का कहना है कि काफी देर तक समझाने-बुझाने के बावजूद युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई और वहीं बैठी है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और युवती को सुरक्षित बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।