love jihad Taj main accused who absconded after taking a minor to Kerala and converting her has been arrested नाबालिग को केरल ले जाकर धर्मांतरण में फरार मुख्य आरोपी ताज गिरफ्तार, लव जिहाद में बड़ी सफलता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नाबालिग को केरल ले जाकर धर्मांतरण में फरार मुख्य आरोपी ताज गिरफ्तार, लव जिहाद में बड़ी सफलता

प्रयागराज की दलित नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाकर केरल ले जाने और वहां पर जबरिया धर्म परिवर्तन की कोशिश करने के मुख्य आरोपी मोहम्मद ताज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डेढ़ महीने से ताज फरार चल रहा था। उसके गिरोह के दो सदस्य पहले गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

Mon, 14 July 2025 07:22 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता
share
नाबालिग को केरल ले जाकर धर्मांतरण में फरार मुख्य आरोपी ताज गिरफ्तार, लव जिहाद में बड़ी सफलता

प्रयागराज की नाबालिग लड़की को केरल ले जाकर जबरन धर्मांतरण और जिहाद के नाम पर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश में मुख्य आरोपी मोहम्मद ताज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फूलपुर थाने की पुलिस ने मोहम्मद ताज को मुखबिर की सूचना पर परासिनपुर नहर पुलिया के पास घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मोहम्मद ताज पिछले डेढ़ महीने से फरार चल रहा था। गिरोह के सदस्य पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं।

फूलपुर की 15 वर्षीय दलित किशोरी को ब्रेनवाश कर मोहम्मद ताज ने फूलपुर की दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ के सहयोग से आठ मई को केरल के त्रिशूल भेजा था। जहां किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद कैद रखकर जिहाद के नाम पर मुस्लिम धर्म की तालिम दी जा रही थी। 28 मई को किशोरी के कैंप से भागने के बाद मामला उजागर हुआ। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर जेल दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस के शिकंजे में 'पापा की गालीबाज परियां', FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापे

मुख्य आरोपी मोहम्मद ताज फरार चल रहा था। मोहम्मद ताज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा-87/137(2)/61(2)/352/351(3) बीएनएस, 3(2)(5)ए 3(2)5/3(1)द/3(1)ध एससी/एसटी एक्ट और धारा-75 बीएनएस व 3/5(1) उप्र विधि विरूद्व कार्य धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मोहम्मद ताज को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

ताज उगलेगा गिरोह के नेटवर्क का राज

पुलिस की मानें तो पूर्व में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की को केरल भेजने और जबरन धर्मांतरण कराने में मोहम्मद ताज की साजिश की बात कही थी। मोहम्मद ताज के कई अन्य गरीब व दलित परिवार की लड़कियों को केरल भेजकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की भी जानकारी मिली थी। पुलिस अब मोहम्मद ताज से गिरोह के नेटवर्क की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है। ताकि गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं। अब तक कहां और कितनी लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया, धर्मांतरण कराने के पीछे क्या मकसद व आतंकी संगठन से संबंध जैसे सवालों की जानकारी मिल सके।

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार नाबालिग लड़की को केरल ले जाकर धर्मांतरण कराने के मामले में फरार वांछित मोहम्मद ताज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से जल्द ही पूरे नेटवर्क के बारे जानकारी भी ली जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।