Love jihad at KGMU; doctor boyfriend abandons resident student after she refuses conversion, student attempts suicide KGMU में लव जिहाद; धर्मांतरण से इनकार पर डॉक्टर प्रेमी ने छोड़ा, रेजिडेंट छात्रा की सुसाइड की कोशिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

KGMU में लव जिहाद; धर्मांतरण से इनकार पर डॉक्टर प्रेमी ने छोड़ा, रेजिडेंट छात्रा की सुसाइड की कोशिश

राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध अस्पताल केजीएमयू में लव जिहाद जैसा मामला सामने आया है। एक डॉक्टर पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप यहीं की रेजिडेंट डॉक्टर ने लगाया है। प्रेमी डॉक्टर की इस हरकत पर रेजिंडेंट डॉक्टर ने सुसाइड की भी कोशिश की है।

Sun, 21 Dec 2025 01:26 PMYogesh Yadav लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
share
KGMU में लव जिहाद; धर्मांतरण से इनकार पर डॉक्टर प्रेमी ने छोड़ा, रेजिडेंट छात्रा की सुसाइड की कोशिश

लखनऊ के केजीएमयू में धर्मान्तरण के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से पहले हिन्दू रेजिडेंट छात्रा पर धर्म बदलने का दबाव डाला गया। यह दबाव उसी के साथ पढ़ने वाले पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर ने डाला। महिला रेजिडेंट ने धर्मान्तरण का विरोध किया तो प्रेमी ने उसे छोड़ दिया। मानसिक रूप से परेशान महिला रेजिडेंट ने टैबलेट खाकर खुदकुशी की कोशिश की। गंभीर अवस्था में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सेहत में सुधार के बाद शुक्रवार को पीड़िता को छुट्टी दे दी गई। पीड़िता के परिजनों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल व राज्य महिला आयोग में शिकायत की है।

महिला रेजिडेंट केजीएमयू हॉस्टल में रहती थी। जुलाई 2025 में महिला रेजिडेंट की भेंट साथ में पढ़ाई करने वाले पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर से हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुरुष रेजिडेंट ने बेटी को प्रेमजाल में फंसाया और शोषण किया। जब बात शादी की आई तो रेजिडेंट ने धर्मान्तरण का दबाव डाला। इस पर महिला रेजिडेंट राजी नहीं हुई। इसके बाद प्रेमी रेजिडेंट ने महिला रेजिडेंट को छोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैबिनेट मंत्री के भाई को ECG के बाद हार्ट अटैक, अस्पताल की लाइन में ही गिरे, मौत

परिजनों का आरोप है कि मानसिक रूप से परेशान बेटी ने बीते दिनों खुदकुशी का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में छात्रा को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा। आईसीयू में इलाज के बाद जान बची। पीड़िता के परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है। राज्य महिला आयोग में भी गुहार लगाई है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि घटना दुखद है। महिला रेजिडेंट की इलाज के बाद तबीयत में सुधार आ गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

पहले भी हिन्दू रेजीडेंट का बदलवा चुका है धर्म

आरोपी पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर का विवादों से पुराना नाता है। पता चला है कि इससे पहले फरवरी 2025 में एक हिन्दू महिला रेजिडेंट का धर्म बदलकर शादी की थी। उसके बाद अब दोबारा पीड़िता को सब्जबाग दिखाकर फंसाया। शादी से पहले धर्म बदलने का दबाव बनाया था। जब महिला रेजीडेंट ने धर्म बदलने से इनकार कर दिया तो उससे रिश्ता तोड़ लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।