BA girl student was kidnapped and raped in Muzaffarnagar नशीला रूमाल सुंघाकर छात्रा को किया अगवा, कमरे में ले जाकर की दरिंदगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नशीला रूमाल सुंघाकर छात्रा को किया अगवा, कमरे में ले जाकर की दरिंदगी

मुजफ्फरनगर में एक छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक ने अपहरण कर लिया। आरोपी ने उसके बाद जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वापस आने पर छात्रा ने परिजनों को बताया। शिकायत करने पर उसने परिवार के लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

Thu, 12 June 2025 08:54 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरनगर
share
नशीला रूमाल सुंघाकर छात्रा को किया अगवा, कमरे में ले जाकर की दरिंदगी

यूपी के मुजफ्फरनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक ने अपहरण कर लिया। उसके बाद जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वापस आने पर छात्रा ने परिजनों को बताया। शिकायत करने पर उसने परिवार के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार की महिलाएं व अन्य लोगों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

एसएसपी कार्यालय पर पहुंची छपार थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम की छात्रा है। कॉलेज आते-जाते समय गांव का एक युवक उसे परेशान कर रहा था। 28 अप्रैल को कालेज से वापस आते समय बेटी को आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर नशीले पदार्थ वाला रूमाल सुंघाकर ले गया। एक कमरे में ले जाकर उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद वह ट्रेन से छात्रा को लेकर चले गए। आरोपी रास्ते में उतरकर चले गए। होश आने पर छात्रा अंबाला स्टेशन पर उतरी। पुलिस की मदद से छात्रा लौट आयी।

वहीं, आरोपी ने किसी को बताने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी। लेकिन घर वापस आने पर छात्रा बीमार हो गयी। परिजनों ने उससे जानकारी की तो उसने आपबीती बताई। परिवार के लोग शिकायत करने के लिए आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपियों ने उसके परिवार से मारपीट की। पीड़ित व परिवार के लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिपाही ने बनियान पहने महिलाओं की सुनी फरियाद, महकमे में मचा हड़कंप
ये भी पढ़ें:महिला सिपाही की लव मैरिज से पंचायत नाराज, हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

बाराबंकी में युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

उधर, बाराबंकी में की रहने वाली एक युवती को दो युवकों ने बहला फुसला कर अपहरण किया। इसके बाद एक युवक ने उससे मंदिर में शादी की। युवती के पिता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ रेप किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर हैदरगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।