UP SIR dates have changed, and when will the draft voter list be released? The objection deadline has also been extended यूपी SIR की तिथियों में बदलाव, कब आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट? आपत्ति की भी डेट बढ़ी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी SIR की तिथियों में बदलाव, कब आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट? आपत्ति की भी डेट बढ़ी

यूपी SIR की तिथियों में बदलाव किया गया है। चुनाव आयोग ने नई डेट जारी की है।  संशोधित कार्यक्रम के तहत अब ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 06 जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद दावे एवं आपत्तियां की डेट बढ़ी है।

Tue, 30 Dec 2025 05:10 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी SIR की तिथियों में बदलाव, कब आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट? आपत्ति की भी डेट बढ़ी

यूपी में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की तिथियों में बदलाव किया गया है। चुनाव आयोग के संशोधित कार्यक्रम के बाद अब बुधवार को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची छह जनवरी को जारी की जाएगी। चुनाव आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है । दावे और आपत्तियों की भी डेट बढ़ी है। अभी 27 अक्तूबर तक की मतदाता सूची में कुल 15.44 करोड़ मतदाता थे। एसआईआर में 2.89 करोड़ मतदाता के नाम कट जाने के बाद अब 12.55 करोड़ मतदाताओं की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषित तिथियों में संशोधन किया गया है। इसके तहत नई समय-सारिणी जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक संशोधित कार्यक्रम के तहत अब ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 06 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। इसके बाद दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि 06 जनवरी से 27 फरवरी, 2026 के बीच नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके पश्चात उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च, 2026 को किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपनी प्रविष्टियों की जांच कर आवश्यक सुधार, नाम जोड़ने या हटाने से संबंधित दावे व आपत्तियां समय पर दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।

31 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होनी थी

पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, 31 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होनी थी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर 31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026 तक दावे व आपत्तियां ली जानी निर्धारित थी। वहीं 31 दिसंबर से अही लेकर 21 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाना था। फिर 28 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जानी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा बदलाव, कई मंत्रियों की क्यों उड़ी नींद?
ये भी पढ़ें:सभी जिलों के इन युवाओं को इस योजना से जोड़ने जा रही योगी सरकार, मिलेंगे ये लाभ

2.8 करोड़ वोटर्स के नाम बाहर हुए

आपको बता दें कि यूपी में एसआईआर में 2.8 करोड़ वोटर्स के नाम बाहर हो गए है। इसमें से 1.26 करोड़ स्थानांतरित हो चुके हैं और 46 लाख वोटर्स की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 23.70 लाख डुप्लीकेट वोटर्स थे. वहीं 83.73 लाख अनुपस्थित वोटर्स के वोट कटेंगे। 9.57 लाख अन्य श्रेणी के मतदाताओ का भी नाम कटेगा. करीब 1.11 करोड़ वोटर्स को नोटिस दी जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।