Landlord wife married her lover tenant husband pleaded for justice किरायेदार पर फिदा हुई मकान मालिक की बीवी, घर से भागकर रचाई शादी, दर-दर भटकने पर मजबूर पति, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

किरायेदार पर फिदा हुई मकान मालिक की बीवी, घर से भागकर रचाई शादी, दर-दर भटकने पर मजबूर पति

जौनपुर में एक महिला अपने पति को छोड़ बच्चे को लेकर किरायेदार के संग फरार हो गई है। जब पति ने बच्चे को वापस देने की गुहार लगाई तो किरायेदार आशिक ने उसके संग मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। अब पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाई है।

Sun, 29 June 2025 06:58 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जौनपुर
share
किरायेदार पर फिदा हुई मकान मालिक की बीवी, घर से भागकर रचाई शादी, दर-दर भटकने पर मजबूर पति

यूपी में आए दिन पत्नी अपने पति को छोड़कर आशिक संग फरार हो रही हैं। इसी क्रम में जौनपुर की भी घटना जुड़ गई है। जहां एक महिला अपने पति को छोड़कर बच्चे को लेकर किरायेदार प्रेमी संग फरार हो गई। बाद में उसके साथ शादी भी कर ली। अब पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

ये मामला जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र का है। जहां राजा राम सिंह कॉलोनी का रहने वाले अभिषेक प्रजापति की शादी 23 अप्रैल 2021 में उर्दू बाजार की रहने वाली रूपल से हुई थी। दोनों का तीन साल का बच्चा भी है। अभिषेक ने अप्रैल 2024 में अनुराग सिंह नाम के युवक को अपना मकान किराये पर दिया था। इस मकान में अनुराग अपनी बीवी के साथ रहता था। अभिषेक की पत्नी रूपल का भी आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान अनुराग और रूपल में नजदीकियां बढ़ गईं। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। आरोप है कि 25 सितंबर 2024 को रूपल तीन साल के बेटे को लेकर अनुराग के साथ फरार हो गई। कुछ दिनों बाद ही दोनों ने एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। साथ ही शादी का वीडियो भी अभिषेक को भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी की बाहों में थी पत्नी, दोनों का अश्लील वीडियो देख भड़का पति, फिर…
ये भी पढ़ें:कॉलेज में 'यार बिना चैन कहाँ रे', 3 महिला प्रोफेसर्स की रील पर मचा बवाल

उधर, पत्नी और बच्चे को लापता समझते हुए अभिषेक ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। लेकिन बाद में मामला कोर्ट पहुंचा, जिसके बाद चौकी प्रभारी को जांच सौंपी गई। इस बीच पत्नी और उसके प्रेमी ने अभिषेक से सुलह भी करने की कोशिश क लेकिन उसने इनकार कर दिया साथ ही बेटे की वापस करने को कहा। आरोप है कि कोर्ट से लौटने के दौरान अनुराग ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभिषेक संग मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। अभिषेक ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की। उसका कहना है कि बेटे से बिछड़े हुए करीब 9 महीने बीत चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।